सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान समेत कई बल्लेबाजों कीट बैग हुई चोरी, अन्य सामान भी गायब

3 मिनट पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों के बैट हुए चोरी, किट बैग से पैड्स भी गायब- रिपोर्ट

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का परफॉर्मेंस बेहद ही खराब चल रहा है तो वहीं टीम के खिलाड़ियों की किस्मत भी धोखा दे रही है.

कैपिटल्स टीम के खिलाड़ियों के 16 बैट और पैड्स भी हुए गायब

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का परफॉर्मेंस बेहद ही खराब चल रहा है तो वहीं टीम के खिलाड़ियों की किस्मत भी धोखा दे रही है. अब यह खबर है कि एयरपोर्ट से कैपिटल्स टीम के खिलाड़ियों के 16 बैट और पैड्स भी गायब हो गए हैं.चोरों ने जूते भी नहीं छोड़े हैं. दरअसल, दिल्ली की टीम को केकेआर के खिलाफ अरूण जेटली स्टेडियम में मैच खेलना है. उससे पहले यह बडी़ घटना सामने आई है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम बेंगलुरू से दिल्ली पहुंची. एयरपोर्ट पर उतरने के बाद खिलाड़ियों के लगेज से बैट और पैड्स और जूते गायब थे. जिन खिलाड़ियों के बैट-पैड्स गायब हुए हैं उन खिलाड़ियों में कप्तान डेविड वॉर्नर ,यश ढुल, मिचेल मार्श, फिल सॉल्ट भी शामिल हैं. दिल्ली कैपिटल्स टीम मैनेजमेंट अब इस मुद्दे पर पुलिस से बात करेगी. इस बारे में अभी दिल्ली कैपिटल्स ने ऑफिशियली शिकायत नहीं की है।

‘करो या मरो’

खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग के ‘करो या मरो’ के मुकाबले में बृहस्पतिवार को हर हालत में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराना होगा और पिछले सत्र में टीम के स्टार रहे पृथ्वी साव पर गाज गिर सकती है. इस सत्र में पांच मैचों में साव 34 रन ही बना सके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 15 रन रहा है । इससे उनके टीम से बाहर किये जाने की आशंका प्रबल है.

दिल्ली इस सत्र में अभी तक पांचों मैच गंवा चुकी है जिससे केकेआर के खिलाफ मैच में शीर्षक्रम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में आजमाये गए सरफराज खान को पावरप्ले के ओवरों के लिये विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा जा सकता है जबकि दूसरा विकल्प अनुभवी मनीष पांडे को ऊपर भेजने का हो सकता है. डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली टीम अगर यह मैच हार जाती है तो प्लेआफ में पहुंचने के सारे दरवाजे लगभग बंद हो जायेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *