सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मनोज तिवारी की जीत का अंतराल होगा पहले से भी ज्यादा : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
मनोज तिवारी की जीत का अंतराल होगा पहले से भी ज्यादा : विनोद जायस

मनोज तिवारी की जीत का अंतराल होगा पहले से भी ज्यादा : विनोद जायस

Advertisement

मनोज तिवारी की जीत का अंतराल होगा पहले से भी ज्यादा : विनोद जायस

* जीत का मार्जिन होगा 5 लाख से पार

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज तिवारी इस बार भी जीतेंगे और जीत की हैट्रिक बनाएंगे | यह कहना है उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते है अपने एक दशक के कार्यकाल में मनोज तिवारी नें जो वादे अपने संसदीय क्षेत्र के लोगो से किये थे व उन्होंने वे सब पूरे किये हैं |

Advertisement

विनोद जायस कहते हैं पांच लाख से भी अधिक वोटों से चुनाव जीतेंगे मनोज तिवारी, उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के चुनावी समीकरण पर बात करते हुए विनोद जायस ने कहा की उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार की छवि जनता के आगे खराब है वही दूसरी तरफ उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी दो बार सांसद रहे मनोज तिवारी की छवि जनता के सामने बहुत अच्छी है और इसके कई कारण भी है। विनोद जायस ने बताया की मनोज तिवारी ने दस वर्षों में पूरे लोकसभा क्षेत्र के लिए बहुत ही बढ़िया काम किया है, वह क्षेत्र की जनता के बीच रहते भी है, जिन लोगों को ऐसा लगता था की मनोज तिवारी अपने भोजपुरी स्टार के दर्जे से नीचे न आ कर लोगों से नहीं मिलेंगे मनोज तिवारी ने उन सभी अटकलों को गलत साबित करते हुए यह दिखा दिया की वह एक नेता और अभिनेता दोनों ही भूमिकाओं को बखूबी से निभा सकते है। विनोद जायस कहते है जिस दिन से कांग्रेस नें अपना प्रत्याशी कन्हैया कुमार को घोषित किया है भाजपा खेमे में अपार ख़ुशी है कन्हैया के साथ उनकी अपनी पार्टी के लोग ही नहीं जुट पा रहे |

आलम यह है एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद कन्हैया कुमार अभी तक अपने निर्वाचन क्षेत्र में आ नहीं सके है इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है जो
व्यक्ति अभी तक चुनावी रण में ही नहीं उतर सके हैं वे आगे क्या कर पायेगें | विनोद जायस कहते है मनोज तिवारी तीन तीन बार अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगो से मिल चुके है जहां उन्हें जनता का अपार जनसमर्थन मिलता दिख रहा है | विनोद जायस कहते है ना केवल मनोज तिवारी अपितु दिल्ली की सभी सातों सीटें भाजपा जीतने जा रही है और भाजपा इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार सौ से अधिक सीटें जीतने जा रही है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *