सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

AAP पर मनोज तिवारी का हमला, कहा- ‘पार्टी का शीर्ष कुनबा भ्रष्टाचार में लिप्त, जल्द होंगे गिरफ्तार’ 

2 मिनट पढ़ें

SC का फैसला आने के बाद AAP पर मनोज तिवारी का हमला, कहा- ‘पार्टी का शीर्ष कुनबा भ्रष्टाचार में लिप्त, जल्द होंगे गिरफ्तार’ 

SC का फैसला आने के बाद AAP पर मनोज तिवारी का हमला, कहा- 'पार्टी का शीर्ष कुनबा भ्रष्टाचार में लिप्त, जल्द होंगे गिरफ्तार'

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका खारिज होने से साबित हो गया कि मनीष सिसौदिया और AAP भ्रष्टाचार में डूबे हैं.

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा सोमवार को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को जमानत देने से इनकार कर दिया है. यह आम आदमी पार्टी (AAP) और उनके नेताओं के लिए बहुत बड़ा झटका है. अब इस मसले पर दिल्ली बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj tiwari) का भी बयान आ गया है. उन्होंने इस मसले पर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका खारिज होने से यह साबित हो गया है कि मनीष सिसौदिया और आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं.

अब आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं की भी गिरफ्तारी करीब है. उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में बहुत जल्द दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी गिरफ्तार होंगे. दिल्ली शराब घोटाला मामले में आप का मनी ट्रेल साबित हो गया है. ये लोग तरह-तरह के भ्रष्टाचार में इतने लिप्त हो चुके हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत देने से इनकार कर दिया है. मुझे पूरा भरोसा है कि जो पाप करता है, वो एक न एक दिन सामने आ ही जाता है. इसलिए, आप के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी तय है. सीएम अरविंद केजरीवाल भी बहुत जल्द गिरफ्तार होगे.

सिसोदिया को नहीं मिली शीर्ष अदालत से राहत

इससे पहले दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की याचिका पर सोमवार को दिल्ली आबकारी मामले में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया. बता दें कि मनीष सिसोदिया को नई आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया था. तभी से वो तिहाड़ जेल में हैं. सुप्रीम कोर्ट के इस रुख से साफ माना जा रहा है कि अब उन्हें दीपावली जेल में ही मनाना पड़ेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *