सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भजनपुरा में मिले प्यार से भाव विभोर हो गए मनोज तिवारी

3 मिनट पढ़ें
भजनपुरा में मिले प्यार से भाव विभोर हो गए मनोज तिवारी

भजनपुरा में मिले प्यार से भाव विभोर हो गए मनोज तिवारी

Advertisement

भजनपुरा में मिले प्यार से भाव विभोर हो गए मनोज तिवारी
* सैकड़ों लोगों नें पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत घोंडा विधानसभा के भजनपुरा वार्ड में जिस वक्त इन्डिया गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के रोड शो में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाग ले रहे थे ठीक उसी समय भजनपुरा के सुदामापुरी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी का अभिनन्दन समारोह हो रहा था | सुदामापुरी में भी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भाग ले रहे थे | मनोज तिवारी के स्वागत के लिए सडक के दोनों ओर सैकडो लोग खड़े थे जिनमें महिलों की संख्या भी बहुत अधिक थी | कार्यक्रम का आयोजन उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस नें किया था | इस मौके पर विधायक अजय महावर ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राज कुमार बल्लन मंडल अध्यक्ष भुवनेश सिंगल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे |

कार्यक्रम में शामिल सैकडो लोगो का सम्मान करते हुए पगड़ियाँ बाँधी गई तथा कार्यकर्ताओं पर भी पुष्पवर्षा की गई | जिस वक्त मनोज तिवारी पहुंचे लोगो नें काफी देर तक उन पर पुष्पवर्षा की स्वागत देख मनोज तिवारी भाव विभोर हो गए | विनोद जायस नें मनोज तिवारी को ठाकुरों की शान चाँदी की तलवार भेंट की | मनोज तिवारी नें इस सम्मान को वे कभी भुला नहीं पायेगें | प्रमोद सावंत नें कहा मनोज तिवारी बहुत बेहतरीन इन्सान है इन्हें चुनाव जिताओ | इनकी जीत की हैट्रिक लगते ही प्रधानमन्त्री मोदी इन्हें केबनेट में मंत्री बनाएगें | अजय महावर तथा राज कुमार बल्लन नें भी कार्यकर्ताओं मे जोश भरा | मनोज तिवारी नें हजारों लोगों से जन आशीर्वाद मांगा और परिवारवाद से आजादी दिलाने के लिए एक बार फिर मोदी सरकार की जरूरत पर जोर दिया |

Advertisement

मनोज तिवारी ने कहा कि देश बेशक 1947 में आजाद हुआ लेकिन परिवारवाद के चंगुल में फंसे देश को एक ही परिवार चलाता रहा इस दौरान देश की कम एक परिवार की तरक्की ज्यादा हुई गरीब मजदूर किसान उत्पीड़न का शिकार होते रहे और एक परिवार के लोग देश के संसाधनों पर काबिज रहे उन्होंने कहा कि परिवारवाद के चलते देश का जितना नुकसान हुआ गुलामी के दौरान भी नहीं हुआ होगा 2014 में परिवारवाद से मुक्ति और आजादी के लिए देश के करोड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने बिना रुके बिना किसी भेदभाव के बिना किसी से अगर देश को प्रगति के पथ पर लाया बल्कि समूह के विश्व में भारत का डंका बजवाया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *