सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अपनी पिछली जीत का रिकॉर्ड तोड़ हैट्रिक बनाने जा रहे हैं मनोज तिवारी : प्रवेश शर्मा

2 मिनट पढ़ें
अपनी पिछली जीत का रिकॉर्ड तोड़ हैट्रिक बनाने जा रहे हैं मनोज तिवारी : प्रवेश शर्मा

अपनी पिछली जीत का रिकॉर्ड तोड़ हैट्रिक बनाने जा रहे हैं मनोज तिवारी : प्रवेश शर्मा

Advertisement

अपनी पिछली जीत का रिकॉर्ड तोड़ हैट्रिक बनाने जा रहे हैं मनोज तिवारी : प्रवेश शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : अपने भोजपुरी स्टार के दर्जे से नीचे आ कर एक सच्चे जनसेवक की तरह अपने उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की जनता से रूबरू हो रहे है  सांसद मनोज तिवारी और मनोज तिवारी की यही सच्चाई और सादगी उन्हें बनाएगी उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र का तीसरी बार सांसद |  ऐसा कहना है भाजपा के पूर्व नेता सदन प्रवेश शर्मा का।

Advertisement

उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव पर बात करते हुए प्रवेश शर्मा ने कहा की एक व्यक्ति अभिनेता और नेता, इन दोनों ही जिम्मेदारियों को बखूबी निभा सकता है और इसका साक्षात उदाहरण है उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी और तीसरी बार आगामी लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बनने जा रहे मनोज तिवारी। प्रवेश शर्मा ने  कहा की किसी भी लोकसभा क्षेत्र की जनता को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की उनके क्षेत्र से जो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है वो कोई बहुत बड़ा भोजपुरी स्टार है या राष्ट्रीय स्तर का नेता, लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए जो चीज महत्वपूर्ण है वो यह है की उनका प्रत्याशी क्षेत्र की जनता से सीधा संपर्क कितना करता है, जनता के लिए यह बात महत्वपूर्ण रखती है की उनका प्रत्याशी क्षेत्र के विकास और जनता की तरक्की के लिए कितना प्रयासरत है और खास कर चुनाव से पहले क्योंकि वो प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद क्या नजर आएगा जो चुनाव से पहले ही क्षेत्र की जनता के बीच से गायब है। प्रवेश शर्मा ने आगे कहा की चाहे प्रत्याशी का कद बड़ा हो या छोटा लेकिन राजनीति का यह उसूल है की उन्हें जनता के बीच, जनता के समक्ष तो आना ही पड़ेगा और यह कार्य बतौर सांसद मनोज तिवारी ने पिछले दस वर्षों में बहुत शानदार तरीके से कर के दिखाया है और मुझे पूर्ण विश्वास है की मनोज तिवारी आगामी लोकसभा चुनाव जीत कर तीसरी बार सांसद बनेंगे और पिछले दस वर्षों की तरह आगामी पांच वर्ष भी जनता के बीच रह कर जनहित के कार्य करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *