सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

मनोहर लाल खट्टर पहुंचे संजय गोयल के समर्थन में मनोज तिवारी नें भी की रैली

2 मिनट पढ़ें

मनोहर लाल खट्टर पहुंचे संजय गोयल के समर्थन में मनोज तिवारी नें भी की रैली

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : शाहदरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय गोयल के समर्थन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तिकोना पार्क ज्वाला नगर क्षेत्र में जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। श्री खट्टर द्वारा जनता को आश्वस्त किया गया कि भाजपा सरकार चल रही योजनाएं जारी रखेगी उन्हें भ्रष्टाचार मुक्त अधिक प्रभावी ढंग से अमल में लाया जाएगा, गरीब परिवार की महिलाओं को हर माह ₹2500 मिलेंगे, साथ ही साथ उनको ₹500 में रसोई सिलेंडर व् होली दिवाली एक सिलेंडर मुफ्त देंगे। बुजुर्गों की रुकी हुई पेंशन चालू होगी और देश का भविष्य छोटे-छोटे बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री द्वारा 1700 अनधिकृत कॉलोनी के निवासियों को पूर्ण मालिकाना हक दिलवाने का भी वादा किया गया। इसी संदर्भ में सांसद मनोज तिवारी द्वारा भी सीमापुरी क्षेत्र में रैली कर संजय गोयल के पक्ष में मतदान की अपील की गई। संजय गोयल बैठकों के माध्यम से भी अपने विजन को जनता के बीच पहुंच रहे हैं इसी प्रक्रिया में आज झिलमिल कॉलोनी में संवाद आयोजित किया गया जिसमें जम्मू कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह, झिलमिल पार्षद पंकज लूथरा, दिलशाद कॉलोनी पार्षद बहन प्रीति, आनंद विहार पार्षदा मोनिका पंत, सूर्य नगर से पार्षद शशि खेमका मंडल, पूर्व महापौर निर्मल जैन, मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, पूजा गोयल, संगीता शर्मा, हरिशंकर ढोलकिया, भूषण जी, लखन गौतम, राजेंद्र जी उपस्थिति रहे। संजय गोयल द्वारा छोटा बाजार जैन मंदिर, केसरी मोहल्ला, लोधी गेट से मुख्य सड़क तक पदयात्रा कर जनसंपर्क किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *