सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बिहार NDA में मान मनौव्वल जारी, आलाकमान का संदेश लेकर नित्यानंद पहुंचे संतोष सुमन के घर

3 मिनट पढ़ें

बिहार NDA में मान मनौव्वल जारी, आलाकमान का संदेश लेकर नित्यानंद पहुंचे संतोष सुमन के घर

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन से मिलने उनके आवास पर शनिवार को पहुंचे. वहीं, कहा जा रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई होगी.

एनडीए (NDA) में बिहार की सीटों के बंटवारे का मुद्दा उलझता जा रहा है. एनडीए में चिराग पासवान (Chirag Paswan) और उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की नाराजगी की बात कही जा रही है. वहीं, इस बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन (Santosh Suman) से मिलने उनके आवास पर शनिवार को पहुंचे. इस मुलाकात के बाद नित्यानंद राय और संतोष सुमन ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान डोरे डालने के सवाल पर संतोष सुमन ने कहा कि डोरे डालने दीजिए. डोरे डालने वाले का अपना काम है. हम जहां हैं मजबूती से रहेंगे.

बताया जा रहा है कि पार्टी के सीट बंटवारे के मुद्दे पर जीतन राम मांझी की नाराजगी दूर करने को लेकर बीजेपी आलाकमान ने उनके पास नित्यानंद राय को भेजा है.

कहीं पर कोई दिक्कत नहीं है- संतोष सुमन

संतोष सुमन ने कहा कि हम लोग एनडीए के साथी हैं और मिलते रहते हैं. इसका कोई मायने नहीं निकल जाए और अक्सर आते रहते हैं. आप लोग देखते ही रहते हैं. ऐसी कोई बात नहीं है. बाकी सारी बातें हम लोग के बीच में हो चुकी है और हम लोग अच्छे तरीके से एनडीए गठबंधन में मजबूती के साथ खड़े हैं. कहीं पर कोई दिक्कत नहीं है. कहीं कोई भी बात नहीं है. आपसी सामंजस्य के साथ एक गठबंधन हुआ है चाहे नीतीश कुमार जी के साथ हो या कोई भी हो. सब मिलजुल के हम लोग काम कर रहे हैं. कहीं पर कोई पेंच नहीं है.

‘हम और संतोष बहुत संतुष्ट हैं’

आगे ‘हम’ प्रमुख ने कहा कि एनडीए गठबंधन में जो जहां से लड़ना चाहेगा जहां पर वायबिलिटी होगी, जहां पर लगेगा कि यह कैंडिडेट सबसे बढ़िया है हम समझते हैं वहां पर कोई दिक्कत नहीं है. हम जहां हैं वहां मजबूती के साथ हैं. वहीं, इस मुलाकात पर नित्यानंद राय ने कहा कि सब ठीक है. हम और संतोष बहुत संतुष्ट हैं. कहीं कोई गड़बड़ नहीं है. हम सब भाई मिलकर जो भी तय करते हैं जो पार्टी हमारी है एनडीए के साथियों के साथ मिलकर विचार करती है. कहीं कोई दिक्कत नहीं है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *