सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मनीष सिसोदिया को केवल जमानत मिली है आरोपों से मुक्ति नहीं : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

मनीष सिसोदिया को केवल जमानत मिली है आरोपों से मुक्ति नहीं : दीपक गाबा

– शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली,दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने कथित शराब घोटाले में जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को मिली जमानत से पूरी आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल बना हुआ है। इस विषय पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा ने कहा की मनीष सिसोदिया सिर्फ जमानत पर बाहर आए है वो भी शर्तों के साथ वह मुकदमे से बाइज्जत बरी हो कर जेल से बाहर नहीं आए है, अभी भी वह आरोपी है और उनके ऊपर मुकदमा चलेगा। दीपक गाबा ने कहा की जमानत पाने के लिए मनीष सिसोदिया की तरफ से यह आठवी कोशिश थी इससे पहले सात बार उनकी जमानत की अर्जी खारिज हुई थी जो इस बात को दर्शाता है कि मनीष सिसोदिया ने घोटाला तो किया ही है और उनके खिलाफ सबूत भी है तभी तो जमानत मिलने से पहले सात बार उनकी जमानत की अर्जी कोर्ट के द्वारा खारिज की गई थी।

दीपक गाबा ने आगे कहा की सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया की तरफ से उनके वकीलों द्वारा कोई दलील नहीं दी गई, मनीष सिसोदिया को सिर्फ ट्रायल में देरी के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है वो भी शर्तों के साथ। दीपक गाबा ने आगे कहा की आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार और घोटालों का केंद्र है, इस पार्टी के सभी नेताओं पर भ्रष्टाचार और घोटाले करने के मुकदमे चल रहे है जिस वजह से इस पार्टी के नेता जेल में भी रह चुके है चाहे वह संजय सिंह हो, सत्येंद्र जैन हो, मनीष सिसोदिया हो, अमानतुल्ला खान हो या फिर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ही क्यों न हो। दीपक गाबा ने कहा की जिस पार्टी का मुखिया ही भ्रष्टाचारी और घोटाले करने वाला हो जाहिर से बात है उस पार्टी के अन्य नेता भी तो ऐसे ही होंगे । दीपक गाबा ने कहा की मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा करते हुए जो घोटाला किया है वो आज नही तो कल साबित हो ही जायेगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *