Home दिल्ली-एनसीआर Mandawali Child Drowning Alert: अफवाह निकली, ढाई घंटे चला सर्च ऑपरेशन

Mandawali Child Drowning Alert: अफवाह निकली, ढाई घंटे चला सर्च ऑपरेशन

0
34

Mandawali Child Drowning Alert: अफवाह निकली, ढाई घंटे चला सर्च ऑपरेशन

पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बच्चे के डूबने की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 8:42 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि चंद्र विहार रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन पानी से भरे गड्ढे में एक बच्चा डूब गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

इस रेस्क्यू अभियान में करीब दो से ढाई घंटे तक डीडीएमए के गोताखोर, दमकल विभाग, एमसीडी कर्मचारी और फॉरेंसिक टीम सक्रिय रही। टीमों ने पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ली, लेकिन किसी भी बच्चे के डूबने या वहां किसी व्यक्ति के होने के कोई सबूत नहीं मिले। न तो शव मिला और न ही कोई अन्य सुराग हाथ आया।

जांच में यह भी सामने आया कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद घटना को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा था। उसने केवल आशंका के आधार पर यह सूचना दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में भी किसी ने बच्चे को डूबते हुए देखने की पुष्टि नहीं की। एक स्थानीय महिला ने बताया कि उसने पानी में हलचल और आवाज सुनी थी, लेकिन कोई बच्चा दिखाई नहीं दिया। वहीं अन्य लोगों ने कहा कि मौके पर मौजूद अधिकारी और लोग भी किसी बच्चे को नहीं देख सके।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में बच्चे के डूबने की खबर पूरी तरह अपुष्ट है और व्यापक सर्च ऑपरेशन के बावजूद मामला केवल अफवाह ही साबित हुआ। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के इस तरह की सूचनाएं फैलाने से बचें, ताकि राहत टीमों और अधिकारियों का समय व्यर्थ न जाए और अफवाहों से भय और दहशत न फैले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here