सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बडगाम में महिला की हत्या कर शरीर के कई टुकड़े करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने और शव के कई टुकड़े कर शरीर के अंगों को अलग-अलग स्थानों पर दफनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, आठ मार्च को मध्य कश्मीर में सोईबग पुलिस चौकी को तनवीर अहमद खान का एक आवेदन मिला था जिसमें उन्होंने बताया कि सात मार्च को उनकी बहन कोचिंग के लिए निकली लेकिन घर नहीं लौटी।

प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की और वह जांच में जुट गयी। जांच के दौरान, पुलिस ने मोहनपोरा बडगाम निवासी शब्बीर अहमद वानी सहित कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लगातार पूछताछ के बाद, अहमद ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली और पुलिस को बताया कि उसने महिला के शव के कई टुकड़े कर दिए थे और शरीर के हिस्सों को अलग-अलग जगहों पर दफना दिया था। पुलिस ने बताया कि अहमद के खुलासे के बाद शरीर के अंग बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, फिलहाल चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं चल रही हैं और आगे की जांच जारी है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *