सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

खुद को स्वास्थ्य मंत्रालय का अधिकारी बताकर लोगों से 15 करोड़ रुपये ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

खुद को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का अधिकारी बताकर को कोविड टीकों की ढुलाई का आर्डर दिलाने के बहाने छह लोगों को 15 करोड़ रुपये का कथित रूप से चूना लगाने के आरोप में 49 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज इसकी जानकरी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 49 वर्षीय आरोपी उमेश बत्रा को गिरफ्तार किया है जो एक निर्माण कंपनी में काम करता था लेकिन लॉकडाउन में उसकी वित्तीय स्थिति डवांडोल हो गयी और वह इस घोटाले के सरगनाओं हारमेन सभरवाल, गोविंद तुलश्यान और तीन अन्य के साथ मिलकर लोगों को ठगने लगा। उसके अनुसार बाकी लोग भी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि लोगों ने शिकायत की कि कोविड टीकों की ढुलाई का काम दिलाने के बहाने उनसे तीन-चार करोड़ रुपये ठग लिये गये जिसके बाद जांच शुरू की गयी। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच के बाद मामला दर्ज किया गया और गहन जांच शुरू की गयी। उसके मुताबिक छह शिकायतकर्ता सामने आये और ठगी गयी राशि कुल 15 करोड़ रुपये निकली।

पुलिस उपायुक्त एम आई हैदर ने बताया कि जांच से खुलासा हुआ कि मई, 2021 में आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं से संपर्क किया और उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से कोविड टीकों की ढुलाई का काम दिलाने की पेशकश की।उन्होंने कहा, ‘‘ उनका विश्वास जीतने के लिए आरोपी उन्हें मंत्रालय ले गये जहां निर्माण भवन के परिसर में स्थित है। उन्होंने खुद को मंत्रालय का अधिकारी बताया और काम आर्डर के फर्जी कागजातों पर उनके हस्ताक्षर ले लिये। इन फर्जी काम आर्डर के एवज में आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं से 15 करोड़ रुपये लिये।’’ हैदर ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों एवं अन्य विवरणों को खंगालने से पता चला कि भारी-भरकम राशि जमा करायी गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘बत्रा ने खुद को स्वास्थ्य मंत्रालय का अधिकारी के रूप में पेश किया जो कांफ्रेंस रूम से काम करता है। उसे अन्य आरोपी प्रफुल्ल कुमार नायक इस धंधे में अपने साथ लाया था। बत्रा अपने घर से फरार था और उसका पता लगाने एवं उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापे मारे जा रहे थे और तलाशी की जा रही थी।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *