सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

ममता बनर्जी का वाराणसी में कई जगह विरोध, दिखाये गये काले झंडे, लगे जय श्री राम के नारे

2 मिनट पढ़ें
ममता बनर्जी का वाराणसी में कई जगह विरोध, दिखाये गये काले झंडे, लगे जय श्री राम के नारे

ममता बनर्जी का वाराणसी में कई जगह विरोध, दिखाये गये काले झंडे, लगे जय श्री राम के नारे

Advertisement

ममता बनर्जी का वाराणसी में कई जगह विरोध, दिखाये गये काले झंडे, लगे जय श्री राम के नारे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बनारस में काले झंडे दिखाए गए। यह घटना उस समय हुई जब वह गंगा आरती देखने के लिए चेतगंज होते हुए दशाश्वमेध घाट जा रही थीं। काले झंडे दिखा रहे हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के सामने ममता वाहन से उतरकर देर तक खड़ी रहीं। कार्यकर्ताओं ने करीब 10 मिनट तक जयश्री व वापस जाओ के नारे लगाये। इसके बाद ममता ने कहा कि हार के डर से ये सब हो रहा है, अब बिना हराए यहां से नहीं जाऊंगी।

उधर, प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी

उधर, प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने एक कार्यकर्ता को हिरासत में लेकर दशाश्वमेध थाने में बैठाया है। ममता बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखने के लिए जा रही थीं। वह दो दिनी दौरे पर बनारस पहुंची हैं। चेतगंज में पहले से तैयार खड़े हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता उनके सामने आ गए और काले झंडे लहराते हुए ‘ममता वापस जाओ के नारे लगाने लगे।

Advertisement

ममता का काफिला रुका तो वह कार से उतर गईं

ममता का काफिला रुका तो वह कार से उतर गईं और विरोध करने वालों के सामने कुछ देर तक खड़ी रहीं। ममता बनर्जी की सुरक्षा टुकड़ी और चेतगंज पुलिस ने विरोध कर रहे युवकों को पीछे खदेड़ा। ममता ने कहा कि हार के डर से सत्ताधारी दल के इशारे पर उनका विरोध कराया जा रहा है। आज अखिलेश यादव के साथ वह रैली भी करेंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *