सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Malviya Nagar Fire: हौज रानी के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 21 मौतों से दिल्ली दहली

2 मिनट पढ़ें

Malviya Nagar Fire: हौज रानी के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 21 मौतों से दिल्ली दहली

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। हालांकि राहत की बात यह रही कि रेस्क्यू टीमों ने करीब 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए और कैट्स एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। कई घंटों तक आग बुझाने और लोगों को बाहर निकालने का काम चलता रहा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि मालवीय नगर में हुई इस विनाशकारी घटना से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

दिल्ली के उपराज्यपाल Taranjit Singh Sandhu ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हौज रानी में होटल में लगी आग की यह घटना बेहद दुखद है। एलजी ने अधिकारियों को तत्काल मेडिकल सहायता, राहत कार्य और हादसे की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। यह घटना हाल के वर्षों में दिल्ली की सबसे भयावह आग की घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *