सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘आदिपुरुष’ ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स को मिला बड़ा झटका, जानें क्या है पूरी बात

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर देख लोगों ने दिया रिएक्शन, बताया कैसी होगी प्रभास की फिल्म, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेता प्रभास की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. सुपरस्टार के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसके देखने के बाद प्रभास के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

एक तरफ अभिनेता के फैंस जहां ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर पसंद नहीं आया है और वह ट्रेलर की जमकर आलोचना कर रहे हैं.

“आदिपुरुष”

Advertisement

आपको बता दें कि प्रभास की फिल्म आदिपुरुष रामायण से प्रेरित है. फिल्म में प्रभास राम, अभिनेत्री कृति सेनन सीता, अभिनेता सनी सिंह लक्ष्मण और सैफ अली अली खान रावण के रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर में इन सभी कलाकारों का काफी अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. फिल्म का बहुत पहले टीजर रिलीज किया गया था. टीजर रिलीज होने के बाद बहुत से लोगों ने फिल्म के मेकर्स को ट्रोल किया था. ऐसे में अब आदिपुरुष के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि मेकर्स ने लोगों की ट्रोलिंग का काफी ध्यान रखा है.

राम के तौर पर प्रभास का लुक देखते ही बन रहा है. वहीं रावण बने सैफ अली खान भी काफी खूंखार दिख रहे हैं. ट्रेलर में कृति सेनन को देखकर भी कहा जा सकता है कि वह सीता के लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. ट्रेलर में फिल्म की वीएफएक्स को भी दिखाया गया है. जिसे देखकर लगाता है कि मेकर्स ने फिल्म आदिपुरुष के वीएफएक्स अच्छा-खासा पैसा खर्च किया है. सोशल मीडिया पर फिल्म आदिपुरुष का यह ट्रेलर रिलीज होते ही जमकर वायरल हो रहा है. प्रभास के फैंस ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *