सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Illegal Bangladeshi Arrested: पूर्वी दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में

2 मिनट पढ़ें

Illegal Bangladeshi Arrested: पूर्वी दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली में एक बड़ी सफलता हासिल की है। आनंद विहार इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 12 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिनमें 6 नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। सभी लोग बिना किसी वैध दस्तावेज या वीज़ा के भारत में अवैध रूप से रह रहे थे और नदी के रास्ते बांग्लादेश की सीमा पार कर दिल्ली पहुंचे थे।

इस संवेदनशील कार्रवाई का नेतृत्व पूर्वी जिला पुलिस के विशेष स्टाफ ने किया, जिसमें इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक की अगुवाई में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया और एसीपी ऑपरेशंस पवन कुमार की निगरानी में पूरे क्षेत्र में छापेमारी की गई। डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि डिजिटल सर्विलांस और मानवीय सूचना तंत्र के माध्यम से लोकेशन की पहचान की गई और योजनाबद्ध तरीके से सभी संदिग्धों को पकड़ा गया।

हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों की पहचान बांग्लादेश के जिला कुरिग्राम, थाना फुलबाड़ी के गांव कालिरहाट के निवासी के रूप में हुई है। ये सभी लोग नदी के रास्ते भारत में अवैध प्रवेश कर वर्षों से दिल्ली में रह रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस ने विदेशी नागरिक अधिनियम (Foreigners Act) और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आव्रजन विभाग को सूचित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जो किराए पर रह रहे थे और स्थानीय मजदूरी या असंगठित क्षेत्र में काम कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। इस अभियान से न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से खतरा बनने वाले तत्वों की पहचान हुई है, बल्कि अवैध प्रवासियों की दिल्ली में मौजूदगी को लेकर चिंता भी सामने आई है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन लोगों को दिल्ली तक पहुंचाने में किस स्थानीय नेटवर्क या दलालों की भूमिका रही। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य संदिग्ध ठिकानों की भी छानबीन की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *