सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Mahipal Lomror: RCB ने महिपाल लोमरोर को किया था रिलीज, अब तिहरा शतक जड़कर मचाया तहलका

3 मिनट पढ़ें
Mahipal Lomror

Mahipal Lomror: RCB ने महिपाल लोमरोर को किया था रिलीज, अब तिहरा शतक जड़कर मचाया तहलका

Ranji Trophy 2024 Mahipal Lomror: महिपाल लोमरोर ने कमाल कर दिया है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी एलिट 2024 के एक मुकाबले में तिहरा शतक जड़ दिया है. महिपाल ने इससे पहले शतक भी लगाया था. वे इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे. लेकिन आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया. आईपीएल 2025 से ठीक पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है. आरसीबी फिर से लोमरोर पर करोड़ों रुपए खर्च कर सकती है.

दरअसल राजस्थान और उत्तराखंड के बीच देहरादून में मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. इस दौरान राजस्थान के लिए अभिजीत तोमर और राम मोहन ओपनिंग करने आए. अभिजीत 20 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद महिपाल ने पारी संभाल ली. उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए तिहरा शतक लगा दिया. महिपाल ने कार्तिक शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी भी निभाई.

कार्तिक के साथ शतकीय साझेदारी –

महिपाल लोमरोर ने राजस्थान की पारी के दौरान 360 गेंदों का सामना किया. उन्होंने 25 चौकों और 13 छक्कों की मदद से नाबाद 300 रन बनाए. महिपाल ने कार्तिक शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी भी निभाई. कार्तिक ने 113 रन बनाए. उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए. भरत शर्मा ने 54 रनों की शानदार पारी खेली.

मेगा ऑक्शन से पहले लोमरोर का धमाका –

महिपाल लोमरोर फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से ठीक पहले धमाका किया है. महिपाल ने तिहरे शतक से पहले शतक भी लगाया था. उन पर ऑक्शन में कई टीमें दांव लगा सकती हैं.

महिपाल पर दांव लगा सकती है आरसीबी –

लोमरोर आरसीबी का हिस्सा रहे हैं. लेकिन इस बार टीम ने रिटेन नहीं किया. हालांकि मेगा ऑक्शन में आरसीबी महिपाल पर करोड़ों रुपए खर्च सकती है. इससे पहले उनकी 2022 और 2023 में 95 लाख रुपए सैलरी थी. वे आरसीबी से पहले राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे. यहां उन्हें 20 लाख रुपए सैलरी के तौर पर मिलते थे.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *