सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

महेंद्र यादव नें जीवन भर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए काम किया : अजय माकन

3 मिनट पढ़ें
अजय माकन

महेंद्र यादव नें जीवन भर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए काम किया : अजय माकन

Advertisement

महेंद्र यादव नें जीवन भर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए काम किया : अजय माकन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि प्रधान महेन्द्र यादव एक समाजसेवी थे और समाज सेवा करते हुए लोगों के सहयोग और प्रोत्साहन मिलने पर निगम पार्षद भी बने। प्रधान महेन्द्र यादव ने जीवन भर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए काम किया। वह समाज में गरीबों, दलितों, वंचितों के उत्थान के लिए हमेशा अग्रसर होकर प्राथमिकता के तौर पर काम करते थे। उन्होंने कभी किसी के साथ भेदभाव नही किया। श्री माकन आज प्रधान महेंद्र यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे |

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज मैन चौक समयपुर पर अपने पिता प्रधान महेंद्र यादव की 9वीं पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित सादर नमन किया। श्री यादव ने स्व0 प्रधान महेन्द्र यादव के साथ अपने दादा स्व0 न्योदर यादव और माता स्व0 गंगा देवी की मूर्ति पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उनका सत्कार किया। प्रधान महेन्द्र यादव की पुण्यतिथि पर हवन पूजन किया गया और भंडारे का भी आयोजन किया गया।

अजय माकन

Advertisement

इस मौके पर देवेन्द्र यादव के साथ उनके भाई गजेन्द्र यादव सहित परिवार के समस्त सदस्य, भारी संख्या में क्षेत्र के निवासियों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। प्रधान महेन्द्र यादव को श्रद्धाजंलि देने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल , चौ0 अनिल कुमार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जगदीश टाईटलर , कृष्णा तीरथ, पूर्व सांसद रमेश कुमार, सचिव प्रभारी सुखविन्दर सिंह डैनी, पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार हारुन यूसूफ, डा0 नरेन्द्र नाथ, विधायक पुनरदीप सिंह साहनी और संजीव झा, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, अनिल भारद्वाज, विपिन शर्मा, कुवंर करण सिंह, आसिफ मौहम्मद खान, विजय लोचव, सुरेन्द्र कुमार, सुमेश शौकीन और अब्दुल रहमान, राज कुमार जैन,आदेश भारद्वाज , निगम पार्षद अरीबा खान और समीर मंसूरी, सिद्धार्थ राव, जतिन शर्मा, इन्द्रजीत सिंह, मौ0 उस्मान, धर्मपाल चंदेला, हर्ष चौधरी, राजेश चौहान, मिर्जा जावेद अली, डा0 पी.के. मिश्रा, राजेश गर्ग, अवतार सिंह भडाना, कमलकांत शर्मा, राहुल शर्मा, तरुण कुमार, महिला काँग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, गौरी शंकर शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, मंगेश त्यागी, प्रमोद जयंत, धर्मवीर यादव एम एल.भास्कर ,सुरेश्व्ती चौहान ,,देवानंद चौधरी , ईश्वर बागड़ी,मुकेश पांचाल ,कुलदीप भाटी ,नवीन चन्द्रा , प्रेरणा सिंह, दीपक वशिष्ठ, मुख्य रुप से मौजूद थे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज हम अपने पिता प्रधान महेन्द्र यादव के बताए रास्ते पर चलकर वो हर संभव काम करने की कोशिश कर रहे है जिससे किसी गरीब, जरुरतमंद की मदद की जा सके। सेवाभाव निभाने की परम्परा जो हमें विरासत में मिली है उसको कभी खत्म नही होने देंगे। प्रधान महेन्द्र यादव जी द्वारा शुरु किए गरीब और पिछड़े, एस.सी. छात्रों को वजीफा और पढ़ाई के लिए मदद करने के काम को हम हमेशा जारी रखेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *