सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पहली बार फ्लाइट में बैठी महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा, ये वीडियो आया सामने

3 मिनट पढ़ें
मोनालिसा

पहली बार फ्लाइट में बैठी महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा, ये वीडियो आया सामने

Advertisement

महाकुंभ में मालाएं बेचकर फेमस हुई वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं. मोनालिसा जिसकी खूबसूरत आंखों की सोशल मीडिया पर हर किसी ने तारीफ की. अब मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक हवाई जहाज में बैठी दिखाई दे रही हैं. मोनालिसा अपने जीवन में पहली बार प्लेन में बैठी थीं, जिसके बाद उनका रिएक्शन देखते ही देखते वायरल हो गया. मोनालिसा इस दौरान काफी घबराई हुई दिखाई दीं. उन्होंने इंदौर से केरल तक का सफर किया. आपको बता दें कि मोनालिसा अपनी आने वाली फिल्म मणिपुर डायरी के लिए काम कर रही हैं.

पहली बार हवाई जहाज में बैठी मोनालिसा

संगम नगरी में मालाएं बेचने के बाद मोनालिसा ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है. उन्होंने पहली बार हवाई जहाज की सवारी की. महाकुंभ के दिव्य माहौल में कुछ दिन बिताने के बाद जब मोनालिसा को फिल्म ऑफर हुई तो उनकी खुशी को कोई ठिकाना नहीं था. पहली बार हवाई अड्डे पर पहुंचकर मोनालिसा के चेहरे पर जो मुस्कान आई उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. अब मोनालिसा एक इवेंट में शामिल होने केरल गई हुई हैं. इसके लिए उन्होंने इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर स्टेडियम से उड़ान भरी, इस दौरान मोनालिसा खुश होने के साथ-साथ काफी घबराई हुई भी लग रही थीं.

 

Advertisement

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी दिखे साथ

मोनालिसा के साथ फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी थे, जो उन्हें हौसला देते नजर आ रहे थे. प्लेन में बैठने के बाद जब मोनालिसा से पूछा जाता है कि वह कैसा फील कर रही है तो मोनालिसा ने खुद को डरा हुआ बताया. मोनालिसा ने कहा कि अभी तो फिर भी ठीक लग रहा है, लेकिन जब प्लेन उड़ेगा तो शायद में डर जाऊंगी.

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो को monalisha Bhosle नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बहुत खूब, तरक्की पर हो. एक और यूजर ने लिखा…घमंड मत करना, जो पाया है उसमें अपनी गरीबी को याद रखना. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कुछ गलत ना हो आपके साथ यही दुआ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *