सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

मध्यप्रदेश में उपचार के नाम पर गर्म लोहे की छड़ से दागे जाने से दूसरी बच्ची की मौत

3 मिनट पढ़ें

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक ओझा द्वारा उपचार के नाम पर कथित तौर पर कई बार गर्म लोहे की छड़ से दागे जाने की वजह से तीन माह की एक और बच्ची की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इसी के साथ पिछले चार दिन के अंदर इस ओझा द्वारा उपचार के नाम पर कई बार गर्म लोहे की छड़ से दागे जाने की वजह से दो मासूम बच्चियों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इन दोनों मामलों में जिले की सिंहपुर पुलिस ने 40 वर्षीय एक महिला ओझा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शहडोल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एस पाण्डेय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सामतपुर निवासी सूरज कोल की तीन माह की बच्ची शुभी कोल को निमोनिया होने के बाद एक ओझा द्वारा लोहे के गर्म सरिया से शरीर में 20 जगह दाग दिया गया था। उन्होंने कहा कि उसे बुधवार को बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था लेकिन शुक्रवार को परिजन इस बच्ची को लेकर निजी अस्पताल चले गए थे।

पाण्डेय ने बताया कि शनिवार शाम को इस बच्ची की मौत हो गई है। इससे पहले सिंहपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम कठौतिया निवासी रोशनी कोल की ढाई माह की बच्ची रुचिका कोल की भी एक ओझा द्वारा उपचार के नाम पर 50 से अधिक बार गर्म लोहे की छड़ से दागे जाने की वजह से बुधवार को मौत हुई थी। रुचिका कोल की मौत के बाद उसके शव को दफना दिया गया था लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शुक्रवार को शव कब्र से बाहर निकाला गया और शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया । शहडोल की जिलाधिकारी वंदना वैद्य ने बताया, ‘‘बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम ने शुक्रवार को कब्र से निकाली गई इस बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया है और सात दिन में विस्तृत रिपोर्ट आ जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में फैली दागने कि कुप्रथा को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, चार दिन के अंतराल में दो मासूम बच्चियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सीएमएचओ डॉ पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में कठौतिया ग्राम व सामतपुर ग्राम की दो आशा कार्यकर्ताओं और इस क्षेत्र की आशा सुपरवाइजर को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्र के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, साथ ही चिकित्सा अधिकारी का मुख्यालय परिवर्तन कर दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *