सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 2 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

तेज बुखार में एक पैर पर खड़ा किया, सांप की तरह खिलाया खाना, जब हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस को शूट पर मिली थी सजा

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

तेज बुखार में एक पैर पर खड़ा किया, सांप की तरह खिलाया खाना, जब हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस को शूट पर मिली थी सजा

आज हम आपको हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस रहीं जया प्रदा के बारे में एक ऐसा किस्सा बताने वाले हैं जिसे सुन आप हैरान हो जाएंगें.

हिंदी सिनेमा में अब तक कई बेहतरीन अदाकार आई हैं. 80-90 के दशक में कई एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड पर राज किया है. इन्ही में एक ऐसी सुपरस्टार एक्ट्रेस थी जिनसे अपने करियर में काफी मुश्किलें देखी. इस एक्ट्रेस ने टॉप एक्टर्स संग काम किया और अपनी पहचान बनाई. लेकिन उनके लिए ये इतना आसान नहीं रहा है. आज हम आपको उनके बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिन्हें सुन आप भी हैरान रह जाएंगे.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहें वो कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार कही जाने वालीं जया प्रदा हैं. जया प्रदा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. इतना ही नहीं जया ने बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स जैसे अमिताभ बच्चन, कमल हासन, जितेंद्र संग काम किया है. श्रीदेवी संग उनकी केट फाइट भी खूब चर्चा में रही है. आज उनके बारे में एक किस्सा शेयर कर रहे हैं.

3 मिनट के गाने से की थी करियर की शुरुआत

जया प्रदा ने अपने करियर की शुरुआत महज 13 साल की उम्र में की थी. उन्होंने एक तेलुगू फिल्म के लिए 3 मिनट का गाना शूट किया था जिसके लिए एक्ट्रेस को 10 रुपये मिले थे. इस गाने ने ही उनकी किस्मत चमकाई थी. गाने में कई फिल्ममेकर्स ने जया के टैलेंट को पहचाना था और उन्हें कई फिल्में के ऑफर मिले थे. 1976 में जया एक स्टार बन गई थी. वो इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई थीं. एक बार एक्ट्रेस ने अपनी एक सजा का खुलासा किया था.

तेज बुखार में जया प्रदा को मिली थी ये सजा

जया प्रदा ने बताया था कि कैसे एक बार उन्हें 103 डिग्री बुखार में होने के बाद भी सजा दी गई थी. एक्ट्रेस ने किस्सा शेयर करते हुए बताया कि अग्नि पोलू गाना शूट कर रही थी. इस गाने में उन्हें सांप की तरह डांस करना था. जया ने बताया था कि- जब मैं रिहर्सल के लिए गई थी उस वक्त मुझे 103 बुखार था. मैं सेट पर 5 मिनट लेट पहुंची थी. लेकिन मेरे कोरियोग्राफर बहुत सख्त थे. उन्होंने मेरे लेट पहुंचने पर मुझे सजा दी और मुझे एक पैर पर आधे घंटे तक खड़ा किया. बुखार के मारे मैं रोने लगी थी, जिसके बाद हमने रिहर्सल करना शुरू किया.

जया प्रदा ने लुटी थी खूब तारीफ

उस गाने के लिए जया को सांप की तरह चलना पड़ता था, जिसकी वजह से उनकी पीठ पर चकत्ते पर गए थे. उनके बाल भी झड़ने लगे थे. यहां तक उन्हें सांप की तरह खाना भी खाना पड़ता था, जिस वजह से उन्हें उल्टी भी हो जाया करती थी. हालांकि जब ये फिल्म आई तो उनकी खूब तारीफ की गई थी. बता दें कि जया प्रदा अब फिल्मों से दूर राजनीति में काफी सक्रिय हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *