सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

दिल्ली में चोरों के निशाने पर होती थी लग्जरी कारें, गैंग का मास्टरमाइंड निकला इंजीनियर, 5 गिरफ्तार

4 मिनट पढ़ें
दिल्ली में चोरों के निशाने पर होती थी लग्जरी कारें, गैंग का मास्टरमाइंड निकला इंजीनियर, 5 गिरफ्तार

दिल्ली में चोरों के निशाने पर होती थी लग्जरी कारें, गैंग का मास्टरमाइंड निकला इंजीनियर, 5 गिरफ्तार

दिल्ली में चोरों के निशाने पर होती थी लग्जरी कारें, गैंग का मास्टरमाइंड निकला इंजीनियर, 5 गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरों के हाई-टेक गैंग का भंडाफोड़ करने में कमायाबी पाई है. गिरोह दिल्ली-एनसीआर से महंगी लग्जरी गाड़ियों को चुरा कर पंजाब समेत देश के अन्य राज्यों में बेचता था. पुलिस ने मास्टरमाइंड इंजीनियर समेत दो वाहन चोरों और तीन रिसीवरों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के कब्जे से 14 कार, 61 रिमोट की, वाहनों को खोलने और नई चाबियां तैयार करने के लिए उपयोग किया जाने वाला ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक टूल (एक्स-टूल) और चोरी में इस्तेमाल किये जाने वाले अन्य उपकरण बरामद हुये हैं.

दो करोड़ की 14 लग्जरी कारें बरामद

डीसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि इंजीनियर हरप्रीत उर्फ स्मार्टी वाहन चोरों का अंतरराज्यीय गैंग चला रहा था. उसे वाहनों की अच्छी जानकारी है. उस पर 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं और तीन मामलों में वांटेड था. आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने वाहन चोरी के 14 मामले का खुलासा करने में कमायाबी पाई है. उनसे बरामद 14 कारों की कीमत दो करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है.

डीसीपी ने बताया कि वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एसीपी सुशील कुमार, इंस्पेक्टर दिलीप कुमार, एसआइ विजय कुमार, वीर सिंह, विजय, एएसआइ रोहित सोलंकी, संजीव, हेड कॉन्स्टेबल गुरवेंद्र की टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने वाहन चोरी के पैटर्न, समय और विभिन्न मामलों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया. सूत्रों की सहायता से दिल्ली में रह रहे पंजाब के पटियाला निवासी हरप्रीत उर्फ स्मार्टी गैंग की जानकारियों को विकसित किया गया.

गैंग का मास्टरमाइंड निकला इंजीनियर

आखिरकार पुलिस टीम को कड़ी मशक्कत का फल मिला. 18 मार्च को हरप्रीत उर्फ स्मार्टी की फर्जी नम्बर प्लेट लगी सेलटोस गाड़ी से इंद्रप्रस्थ पार्क के पास आने की सूचना मिली. सूचना थी कि उसके साथ उसका एक सहयोगी अखलाक भी होगा. पुलिस ने ट्रैप लगा कर हरप्रीत और अखलाक को दबोच लिया. जांच में गाड़ी के राजेन्द्र नगर इलाके से चोरी होने का पता चला. गाड़ी की तलाशी में फर्जी आरसी, ड्रिल मशीन, 10 स्क्रू ड्राइवर, तीन टॉर्च, कटर प्लायर, 61 खाली रिमोट की और 08 मैकेनिकल की भी बरामद की गईं.

पूछताछ में हरप्रीत और अखलाक ने बताया कि ज्यादातर हुंडई की क्रेटा और सेल्टोस किया कारों को निशाना बनाते थे. चोरी के बाद मेरठ और पंजाब में रिसीवरों को बेच देते थे. उन्होंने बताया कि लग्जरी कारों की कीमत 11 लाख से लेकर 24 लाख तक होती है. पंजाब एवं अन्य राज्यों में अच्छा दाम मिलने से कारों को निशाना बनाते थे. आरोपियों ने खुलासा किया कि पिछले चार महीने में 50-60 लग्जरी कारें चुराई हैं. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पंजाब में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. छापेमारी में तीन रिसीवरों को गिरफ्तार कर चोरी गयी 13 अन्य कारें भी बरामद की गयी.

इस तरह वाहनों को निशाना बनाता था गैंग

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी ओबीडी (ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक) की सहायता से गाड़ियों को चुराते थे. ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक गाड़ियों में लगने वाला एक पोर्ट होता है, जो वाहनों की मरम्मत करने वाले तकनीशियन को वाहन के मुख्य फ्रेम तक पहुंचने और वाहन के इलेक्ट्रानिक्स, इंजन और अन्य प्रणालियों में त्रुटियों की जांच करने के लिए अधिकृत करता है. हरप्रीत इस पोर्ट का इस्तेमाल कर गाड़ियों की ऑरिजिनल डिजिटल चाबी को एक खाली चाबी पर डाउनलोड करने के लिए करता था और इस तरह वह इन टूल की सहायता से गाड़ियों को चुरा लेता था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *