सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गमले छुड़ाने लेकर आए लग्जरी कार,फ्लावर पॉट समेटकर हुए फरार।

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गमले छुड़ाने लेकर आए लग्जरी कार, जी-20 के लिए रखे फ्लावर पॉट समेटकर हुए फरार

गुड़गांव -दिल्ली बॉर्डर से गमले चुराते दो ‘लग्जरी चोरों’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नजर आ रहे हैं कि 2 चोर काले रंग की लग्जरी कार से आते हैं और एक के बाद एक कई गमलों को कार में रखकर वहां से फरार हो जाते हैं.

‘हर इंसान तब तक ही ईमानदार होता है, जब तक उसे बेईमानी करने का सही मौका नहीं मिलता इस कहावत को एनसीआर के 2 गमला चोरों ने साबित कर दिया. यह दोनों चोरी सरकारी गमलों पर हाथ साफ करने के लिए लग्जरी कार में सवार होकर आए थे.

लग्जरी चोरों का वीडियो हुआ वायरल

उन्होंने गाड़ी को गमलों के पास रोका और कार में गमले रख कर फरार हो गए.हालांकि, चोरी की वारदात को अंजाम देते लग्जरी चोरों को पता ही नहीं चला कि कब किसी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

घटना गुड़गांव के सहरोल बॉर्डर क्षेत्र की है.वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक काले रंग की लग्जरी कार सड़क की सजावट के लिए रखे गए फूलों के पास रूकती है.गाड़ी के रुकते ही उसमें से 2 लोग नीचे उतरते हैं और एक-एक करके गमलों को कार की डिग्गी में रखना शुरू कर देते हैं.करीब 1 मिनट तक एक के बाद एक गमलों को कार में रखने के बाद दोनों डिग्गी बंद करते हैं और कार स्टार्ट कर वहां से फरार हो जाते हैं.

बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे या फ्लावर पॉट G-20 मीट को लेकर शहर भर में किए जा रहे सौंदर्यीकरण के तहत रखे गए थे. इस क्रम में दिल्ली गुड़गांव बॉर्डर पर विदेशियों के स्वागत के लिए गमलों को रखा गया था. मामले का वीडियो वायरल होने के बाद डीएलएफ फेस 3 के एसएचओ का कहना है कि वीडियो के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी गई है.गाड़ी के नंबरों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *