सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

MS Dhoni की कप्तानी के आगे लखनऊ के ‘Impact Player’ की चाल हो गई फेल, ऐसे LSG की नैया डूब गई

3 मिनट पढ़ें

लखनऊ के ‘Impact Player’ की चाल MS Dhoni की कप्तानी के आगे हो गई फेल, ऐसे LSG की नैया डूब गई

आईपीएल 2023  के छठे मैच में सीएसके ने लखनऊ को 12 रनों से हरा दिया. सीएसके के ऑलराउंडर मोईन अली ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम करने में सफल रही।

अली की फिरकी ने लखनऊ के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. यही कारण रहा कि मोईन अली को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि मैच में सीएसके ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर तुषार देशपांडे को रायडु की जगह टीम में शामिल किया तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ ने आयुष बडोनी को आवेश खान की जगह टीम में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में रखा.

पिछले मैच में टीम के मेंटॉर गंभीर की रणनीति ने काम की थी और कृष्णप्पा गौतम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आखिरी गेंद खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे और छक्का लगाकर महफिल लूट ली थी. लेकिन हर दिन एक जैसा नहीं होता है. इस बार लखनऊ ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आयुष बडोनी को लेकर चाल चली, लेकिन इस बार लखनऊ की यह इम्पैक्ट प्लेयर वाली चाल विफल रही.

जीत के लिए 218 रनों का दिया टारगेट

दरअसल, सीएसके ने लखनऊ को जीत के लिए 218 रनों का टारगेट दिया था. हालांकि काइल मेयर्स और केएल राहुल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर मैच को बदलने की कोशिश की लेकिन जब दोनों बल्लेबाज आउट हुए तो मैच का पासा सीएसके की ओर पलट गया था. लेकिन लखनऊ को उम्मीद थी कि शानदार बल्लेबाजी करने वाले आयुष बडोनी मैच को जीता देंगे. लेकिन इसका उलटा हुआ और हार के लिए बडोनी की बल्लेबाजी भी एक कारण बनकर सामने आई.

दरअसल, जब 6 विकेट गिरने के बाद आयुष बडोनी बल्लेबाजी करने आए थे तो लखनऊ को जीत के लिए 62 रन 24 गेंद पर बनाने थे. लेकिन बडोनी के सामने सीएसके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की जिसके तहत यह 23 साल का बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया और 18 गेंद पर केवल 23 रन ही बना पाया. हैरानी का बात ये कही कि बडोनी अपनी पारी के दौरान एक भी चौका नहीं जमा पाए. बडोनी की धीमी पारी ने मैच को सीएसके की ओर मोड़ दिया. यही कारण रहा कि 20 ओवर में लखनऊ की टीम 7 विकेट पर 295 रन ही बना सकी. यदि उस मोड़ पर इम्पैक्ट प्लेयर बडोनी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते तो शायद मैच का पासा पलट सकता था लेकिन इस बार लखनऊ की इम्पैक्ट प्लेयर वाली चाल विफल रही.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *