सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IPL 2022, LSG vs DC: रोमांचक मैच में लखनऊ ने दिल्ली को दी 6 विकेट से मात, डिकॉक की शानदार पारी

3 मिनट पढ़ें

IPL सीजन 15 का 15वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला गया। आखिरी ओवर तक चले इस कड़े मुकाबले में केएल राहुल की लखनऊ सुपर जाइंट्स ने रिषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स को दी 6 विकेट से हराया। लखनऊ ने लगातार तीसरा मैच जीतने के साथ जीत की हैट्रिक लगाई और पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान भी हासिल किया। वही दिल्ली कैपिटल्स की ये लगातार दूसरी हार है। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। पृथ्वी शा ने वार्नर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी करके टीम को शानदार शुरुआत दी। पृथ्वी शा 34 गेंदों पर 2 छक्के व 9 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली, लेकिन कृष्णप्पा गौतम ने उन्हें कैच आउट करवा दिया। डेविड वार्नर ने इस सीजन में दिल्ली के लिए पहला मैच खेला, लेकिन वो 4 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए। दिल्ली का तीसरा विकेट पावेल के तौर पर गिरा और उन्हें रवि बिश्नोई ने 3 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद कप्तान रिषभ पंत ने 39 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं सरफराज खान भी 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

डिकॉक की शानदार पारी

दिल्ली से मिले 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकाक की अनुभवी जोड़ी दमदार शुरुआत की। पहले पांच ओवर में दोनों ने बिना किसी नुकसान के 45 रन जोड़े। पावरप्ले में डिकाक 36 जबक राहुल ने 10 रन बनाते हुए टीम को 6 ओवर में 48 रन तक पहुंचाया। राहुल को कुलदीप यादव ने 24 रन पर पृथ्वी के हाथों कैच करवा टीम के पहली सफलता दिलाई। डिकाक ने एक छोर संभाले रखा और 36 गेंद पर 6 चौके, 1 छक्के की मदद से हाफ सेंचुरी पूरी की। ललित यादव ने इविन लुइस को 5 रन पर कुलदीप यादव के हाथों कैच करवाया। 52 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से डिकाक 80 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने टीम को यह अहम विकेट दिलवाया। वहीं आयुष बदोनी ने अंत में एक चौका और एक छक्का लगाकार टीम को जीत दिलाई। इस तरह लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 155 रन बना लक्ष्य हासिल कर लिया। 80 की रनों की शानदार पारी खेलने वाले लखनऊ की जीत के हीरो क्विंटन डिकाक “मैन ऑफ द मैच” बने।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *