सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Lucknow Omaxe Accident: लखनऊ ओमेक्स सोसाइटी हादसा, नौवीं मंजिल से गिरे युवक की मौत, परिवार ने बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ

2 मिनट पढ़ें

Lucknow Omaxe Accident: लखनऊ ओमेक्स सोसाइटी हादसा, नौवीं मंजिल से गिरे युवक की मौत, परिवार ने बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह शहीद पथ स्थित ओमेक्स वाटर स्केप्स अपार्टमेंट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां टावर नंबर तीन की नौवीं मंजिल से गिरकर 28 वर्षीय अनुराग गुप्ता की मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 8:15 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक युवक ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गया है। तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल अनुराग को पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक अनुराग गुप्ता फ्लैट नंबर 902 में अपने माता-पिता और भाई आदित्य के साथ रहता था। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिवार ने बताया कि अनुराग पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। इस कारण पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि यह हादसा महज दुर्घटना थी या आत्महत्या की कोशिश।

घटना स्थल से पुलिस ने सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं और अनुराग का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल्स और चैट्स की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। परिजनों और नजदीकी लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। अपार्टमेंट परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

यह हादसा न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे सोसाइटी परिसर के लिए गहरा सदमा है। लोग इस बात से हैरान हैं कि कैसे नौवीं मंजिल से गिरकर इतनी बड़ी त्रासदी घट गई। वहीं, पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *