LPG price hike protest: रसोई गैस के दाम बढ़ाये जाने के विरोध में कांग्रेस नें.किया करोल बाग में प्रदर्शन : महेंद्र भास्कर
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मिडिल ईस्ट देशों में चल रहे युद्ध के बीच आम जनता की जेब पर बड़ा झटका लगा है. घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है. गैस सिलेंडर की नई कीमत आज 7 मार्च से ही लागू हो गए हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट में भी गैस सिलेंडर की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है. आज से आपको गैस सिलेंडर बढ़ी हुई कीमत पर मिलेगा | करोल बाग में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भास्कर के नेतृत्व में इस बढ़ोतरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया |

महेंद्र भास्कर नें कहा दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार ने दिल्ली की जनता को होली का तोहफा दिया है बढ़ती हुई महंगाई से वैसे ही गरीब पिस रहा है और अब घरेलू गैस के दाम बढ़ा दिए गए हैं | जबकि भाजपा द्वारा विधानसभा चुनावों के दौरान कहा गया था होली और दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिए जायेगा | प्रदर्शन में संजय शर्मा एडवोकेट ओंकार कुशवाहा , राहुल धानक , सुनील सेरसिया , नरेश शर्मा , भीमसेन बंदरवाल , भोपाल सिंह जाटव ,जगदीश बड़सीवाल, दीवान चंद दीवान, हरीश दोतानिया ,परमानंद जाजोरिया, नितिन माछलपुरिया, राजू छीलवाल,राजेंद्र फलवाडीया, जी डी सक्करवाल , लक्ष्मी पहलवान , रतुल शंकर, पृथ्वी बारोलिया , पुरुषोत्तम सिंह ,गुलाब असवाल , कुलदीप सिंह, हीरालाल बैरवा ,लक्ष्मी नारायण मनौलिया, राजेंद्र कुमार ,अनु मनौलिया, उदय सिंह ,महेश कनवारिया, दिलीप बनवासी ,जसवीर सिंह चावला,नवीन कुरड़ीया और कमल सोकंरिया उपस्थित रहे |
महेंद्र भास्कर कहते हैं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार अब दिल्ली में 14.2किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है | वहीं कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये है। इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1883 रुपये है। वहीं मुंबई में 1835 रुपये, कोलकाता में 1990 रुपये और चेन्नई में 2043.50 रुपये है।



