सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

लवली ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए 26 प्रचारकों की सूची जारी की

2 मिनट पढ़ें
लवली ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए 26 प्रचारकों की सूची जारी की

लवली ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए 26 प्रचारकों की सूची जारी की

Advertisement

लवली ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए 26 प्रचारकों की सूची जारी की

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को प्रदेश कांग्रेस पूरी गंभीरता से ले रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने आज छात्र संघ चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस 26 प्रचारकों की सूची जारी की। इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी व पूर्व विधायक व एडवोकेट भी शामिल है।

ज्ञातव्य है कि प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली के सभी जिला व ब्लाकों में छात्र संघ चुनावों को लेकर न केवल तैयारियां शुरु की बल्कि एनएसयूआई उम्मीदवारों को जिताने के लिए भी बैठकें आयोजित की जा रही है। इस सिलसिले में आज बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  जुबैर अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों से सम्पर्क करने की शपथ ली और तय किया कि अधिक से अधिक छात्रों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्पर्क साधेंगे। बैठक में  पूर्व छात्र नेता संजय गौड़, जय करन चौधरी, अनिल भारद्वाज,कमलकांत शर्मा, निगम पार्षद हाजी  जरीफ सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे
प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी 26 नेताओं की सूची में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार, सीडब्लूसी मेम्बर अल्का लाम्बा के अलावा पूर्व विधायक नसीब सिंह, भीष्म शर्मा, पूर्व डूसू अध्यक्ष व छात्र नेता रहे रागिणी नायक, अमृता धवन, नीतू वर्मा,  रोहित चौधरी, महमूद जिया,  हर्ष चौधरी, डा0 नरेश कुमार, मुदित अग्रवाल,  तरुण कुमार,  अशोक बसौया,  राजीव शर्मा,  संजय चौधरी, राजेश पांडे,  सतपाल सिंह,  अली मेंहदी,  तरुण त्यागी, वरुण खारी, अक्षय लाकड़ा,  मोहित गरीड़,  अक्षय कुमार,  राहुल ढाका , द्वारका बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डा0 नरेश शर्मा एडवोकेट शामिल हैं।

Advertisement

श्री लवली ने दिल्ली के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो एन.एस.यू.आई.उम्मीदवारों के पक्ष में अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों से सम्पर्क करें। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ए.बी.वी.पी. छात्र हितां को साधने में पूरी तरह विफल रहा है। उन्होंने इस बात पर चिंता जाहिर की कि छात्रों की ताकत कम की जा रही है और एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ को स्तरहीन बनाना चाहती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *