सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

तीन फरवरी को खड़गे की जनसभा को कामयाब बनाने का आह्वान किया लवली नें

4 मिनट पढ़ें
तीन फरवरी को खड़गे की जनसभा को कामयाब बनाने का आह्वान किया लवली नें

तीन फरवरी को खड़गे की जनसभा को कामयाब बनाने का आह्वान किया लवली नें

Advertisement

तीन फरवरी को खड़गे की जनसभा को कामयाब बनाने का आह्वान किया लवली नें

* बाबरपुर जिले के तहत हुई बैठक * बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी तीन फरवरी को पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी रामलीला मैदान से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे | उक्त जनसभा की कामयाबी के लिए आज उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत कांग्रेस वर्करों तथा पदाधिकारियों की बैठक को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली नें संबोधित करते हुए मीटिंग को कामयाब बनाने का आह्वान किया |

श्री लवली नें कहा 1978 में जब कांग्रेस विपक्ष में थी तो स्व.प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी नें भी पूर्वी दिल्ली से चुनाव अभियान की शुरुआत की थी और देश से जनता पार्टी की सरकार की विदाई हो गई थी | और ऐसा ही इस बार होगा | बैठक में पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ पूर्व विधायक चौ.मतीन अहमद,भीष्म शर्मा,हसन अहमद,कुवंर कर्ण सिंह ,वीर सिंह धिंगान नें भी विचार रखे | मंच का संचालन नासिर जावेद नें किया | बैठक में जिला अध्यक्ष चौ0 जुबैर अहमद और आदेश भारद्वाज,जिला प्रभारी लक्ष्मण रावत ,अनुज आत्रेय निगम पार्षद हाजी जरीफ,पूर्व जिलाध्क्ष कैलाश जैन ,वेद प्रकाश बेदी , संजय गौड़ , ईश्वर बागड़ी, राजीव शर्मा, दीपक वशिष्ठ, राजीव कौशिक, संजीव किसान ,मांगे राम भारद्वाज,नरेश शर्मा,अशोक शर्मा,मुकेश पांचाल,मुकेश गौड़,कुलदीप भाटी ,मयंक चतुर्वेदी,भारत भूषण ,हरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग भी मौजूद थे।

Advertisement

अरविन्दर सिंह लवली नें कहा अयोध्या में बने भगवान श्री राम के मंदिर में हम प्रभु के बुलावे पर जायेगें ना की भाजपा और आर.एस.एस.के | उन्होंने सवाल किया प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आर.एस.एस. प्रमुख किस हैसियत से मौजूद थे | श्री लवली नें कहा भाजपा कभी धर्म के नाम पर बांटती है तो कभी जाती के नाम पर | उनका ध्यान केवल सत्ता की ओर रहता है उन्हें विकास से कुछ लेना देना नहीं है |

श्री लवली ने कहा कि यह संघर्ष का समय है और कांग्रेस की लड़ाई केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि लोगों के हक की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा व्यक्तिगत, सत्ता और गौरव के लिए नहीं, बल्कि लोगों को न्याय और समानता दिलाने के लिए है, जिन्हें वर्तमान में सांप्रदायिक और धर्म के आधार पर विभाजित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद जनता के सामने आने से घबरा रहे है और अपनी विफलताओं पर अपना मुंह छिपाते फिर रहे है। श्री लवली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा की कि वो घर-घर जाकर लोगों से अपील करें कि भाजपा सांसदों को चुनने की जो गलती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है उसे न दोहराऐं, क्योंकि भाजपा सांसदों ने दिल्ली के लोगों की पूरी तरह उपेक्षा की है और दिल्ली की जनता के हम में काम करने की बजाय मदद व समर्थन की जरुरत के वक्त उन्हें असहाय छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी, महंगाई, बेरोजगारी, बाढ़, वायु और जल प्रदूषण जैसे संकट के दौरान भाजपा सांसदों ने दिल्लीवासियों के प्रति पूरी तरह निष्क्रियता दिखाई, उसे हमें दिल्ली की जनता को पुनः बताना है। उन्होंने कहा कि राजधानी सबसे प्रदूषित शहर बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 10 वर्षों के केन्द्र सरकार और 15 वर्षों के दिल्ली सरकार के कार्यकाल में जहां दिल्ली का चहुंमुखी विकास किया था वहीं दिल्ली हरित, स्वच्छ और शुद्ध पर्यावरण में विश्व में बेहतर शहरों में शुमार थीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *