सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

‘प्यार अंधा होता है…खाते में आया सारा पैसा सही होगा’, सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉल ने HC में दिया जवाब

3 मिनट पढ़ें

“प्यार अंधा होता है…” : जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट लेने के सवाल पर कोर्ट में एक्ट्रेस लीना पॉल

लीना पॉल के वकील ने कहा कि लीना के खिलाफ कुछ भी संदिग्ध नहीं है, जिससे लगे कि वह मनी लांड्रिंग में शामिल थी. लीना पॉल के वकील ने कहा कि जांच एजेंसी का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर का आपराधिक इतिहास रहा है.

अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी

सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी और मामले में आरोपी लीना मारिया पॉल की तरफ से वकील ने चार्ज फ्रेम करने को लेकर बहस पूरा कर लिया है. पटियाला हाउस कोर्ट में आज की सुनवाई पूरी हुई. अब मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी. अगली सुनवाई में कुछ आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने पर बहस होगी.

लीना पॉल के वकील ने कहा कि लीना के खिलाफ कुछ भी संदिग्ध नहीं है, जिससे लगे कि वह मनी लांड्रिंग में शामिल थी. लीना पॉल के वकील ने कहा कि जांच एजेंसी का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर का आपराधिक इतिहास रहा है. आदतन अपराधी है, जेल परिसर से लगातार फर्जी कॉल करता था. जांच में पता चला कि सुकेश ने लॉ सेक्रेटरी बन कर फर्जी फोन कॉल किया.

कोर्ट ने पूछा बेंगलुरु में कार बेचने खरीदने का बिज़नेज़ करती थी और जब सुकेश जेल में था. उस समय भी कॉल पर बात करती थी, जबकि आपके पास लीगल बातचीत का ऑप्शन था. क्या जेल में बंद कैदी से व्हाट्सऐप कॉल करना सही है? कोर्ट ने लीना पॉल के वकील से कहा कि आपके अभिनेत्री के रूप में या बिजनेस से जो आय हुई, उससे कोई दिक्कत नहीं है. आप पर आरोप यह है कि अपने जेल में बंद कैदी से गिफ्ट लिए. इसी पर ED भी सवाल उठा रही है. आपकी अभिनेत्री के रूप में या बिज़नेस से हुई आय से ED को भी कोई दिक्कत नहीं है.

लीना पॉल ने वकील ने कहा उसने खुद से मेरे खाते में पैसे ट्रांसफर किए. हमको नहीं पता था कि उस पैसे का सोर्स क्या था. लीना पॉल के वकील ने कहा प्यार अंधा होता है, जो भी पैसा अकाउंट में आता था. लीना पॉल को विश्वास था कि वह सही होगा, जो भी लेनदेन हुआ वह बैंक अकाउंट के जरिय किया गया है. कैश में कुछ भी नहीं है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *