सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

डेढ़ घंटे में हो जाता करोड़ों का नुकसान! प्रेजेंटेशन समारोह में 90 मिनट देरी का काला सच

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

डेढ़ घंटे में हो जाता करोड़ों का नुकसान! प्रेजेंटेशन समारोह में 90 मिनट देरी का काला सच

फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की खिताबी जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी ने सनसनी फैला दी है. सेरेमनी को जानिए क्यों 90 मिनट की देरी से शुरू किया गया.

बीते रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच खेला गया. इस मुकाबले में KKR ने 57 गेंद शेष रहते 8 विकेट से खिताबी भिड़ंत को अपने नाम किया था. दरअसल मुकाबला तय समय से पहले खत्म हो गया था, इसके बावजूद प्रेजेंटेशन सेरेमनी देरी से शुरू की गई थी. इसी बात को लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई है. प्रेजेंटेशन सेरेमनी को 90 मिनट की देरी से शुरू किया गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर घमासान शुरू हो गया है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 113 रन बनाए थे, लेकिन KKR ने इस लक्ष्य को मात्र 72 मिनट के खेल में चेज़ कर लिया था. यानी फाइनल करीब 10:30 बजे तक समाप्त हो चुका था, लेकिन आमतौर पर मुकाबला 11:30 बजे तक समाप्त होता है. दूसरी ओर प्रेजेंटेशन सेरेमनी उसके भी करीब 10-15 मिनट बाद शुरू करवाई जाती है. फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में खिलाड़ियों को कई अवार्ड दिए जाने थे, इसलिए मैदान में लोग बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे थे. 10:30 बजे के बाद फैंस को करीब डेढ़ घंटे का इंतज़ार करना पड़ा और आखिरकार 11:53 मिनट पर सेरेमनी शुरू की गई. इस कारण लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा जताने लगे थे, लेकिन प्रेजेंटेशन सेरेमनी का देरी से शुरू होने का भी एक कारण रहा.

क्यों देरी से शुरू हुई प्रेजेंटेशन सेरेमनी?

Advertisement

चूंकि फाइनल मैच तय समय से करीब एक घंटे पहले ही समाप्त हो गया था, इसलिए यदि तुरंत सेरेमनी शुरू करवाई जाती तो प्रसारणकर्ताओं को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता था. प्रसारणकर्ताओं को कोई घाटा ना हो, इसलिए लगातार एडवर्टाइजमेंट दिखाए गए. समय को खपाने के लिए कमेंटेटर्स भी मैदान पर आकर KKR के खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेते दिखे और शाहरुख खान से जैसे कैमरा हटने को तैयार नहीं था.

मैच में क्या-क्या हुआ?

फाइनल मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जिसमें SRH ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. क्वालीफायर 1 मैच की तरह हैदराबाद के बल्लेबाज एक बार फिर फिसड्डी साबित हुए क्योंकि पूरी टीम मात्र 113 रन पर सिमट गई थी. हालांकि KKR के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन रहमनुल्लाह गुरबाज़ ने 32 गेंद में 39 रन और वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद में 52 रन की पारी खेलकर KKR को तीसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *