सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

एक साल रहा लिव-इन रिलेशनशिप, फिर शादी के 16 साल बाद हुए अलग… किरण राव ने बताई आमिर खान संग तलाक की असल वजह

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

एक साल रहा लिव-इन रिलेशनशिप, फिर शादी के 16 साल बाद हुए अलग… किरण राव ने बताई आमिर खान संग तलाक की असल वजह

‘लापता लेडीज’ की सक्सेस के बाद किरण राव ने आमिर खान संग अपने रिश्ते और तलाक को लेकर बात की है. उन्होंने ये भी बताया कि शादी के पहले वे लिव-इन में रह रहे थे.

किरण राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘लापता लेडीज’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया. ‘लापता लेडीज’ आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी है जिसे किरण राव ने डायरेक्ट किया है. अपनी फिल्म की सक्सेस के बाद किरण राव ने आमिर खान संग अपने रिश्ते और तलाक को लेकर बात की है.

तलाक को लेकर क्या बोलीं किरण राव?

आमिर खान संग तलाक के बारे में बात करते हुए किरण राव ने ब्रूट इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा- ‘मैंने अपना पूरा समय लिया, इसलिए मुझे इसके बारे में कोई चिंता नहीं थी. बात यह है कि आमिर और मैं बहुत मजबूत थे और दो इंसानों के तौर पर हमारे बीच बहुत मजबूत रिश्ता बना हुआ है. हम एक-दूसरे से बहुत जुड़े हुए हैं. हम एक-दूसरे की काफी इज्जत करते हैं और प्यार करते हैं, इसलिए यह नहीं बदला है और इसलिए मैं फिक्रमंद नहीं थी.’

Advertisement

‘मैं आजादी से जीना चाहती थी…’

किरण आगे कहती हैं, ‘मुझे पता था कि मुझे अपना स्पेस चाहिए. मैं आजादी से जीना चाहती थी और मुझे खुद को डेवलप करने के लिए इसकी जरूरत थी. मुझे लगा कि यह मेरे अपने डेवलपमेंट के लिए है और आमिर ने भी इसे कबूल किया और इसका सपोर्ट किया, तो इससे मदद मिली. ऐसा इसलिए नहीं था क्योंकि हम एक-दूसरे की परवाह नहीं करते या हमारे बीच कोई इशू या असहमति नहीं है, इसलिए मुझे तलाक का डर नहीं था.’

लिव इन में रह रहे थे आमिर-किरण

इस दौरान किरण राव ने ये भी खुलासा किया कि वे और आमिर खान शादी से पहले एक साल तक लिव इन में रह रहे थे. उन्होंने कहा- ‘आमिर और मैं शादी से पहले करीब एक साल तक लिव इन में रहे और ईमानदारी से कहूं तो पेरेंट्स की वजह से हमने ऐसा किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *