सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Meerut: पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाली पत्नी पर कोर्ट में हंगामा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Meerut: पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाली पत्नी पर कोर्ट में हंगामा

मेरठ में पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर कोर्ट में वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। पेशी के बाद कोर्ट से बाहर निकलते ही वकीलों ने दोनों पर हमला कर दिया। प्रेमी साहिल की पिटाई कर उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। पुलिस ने किसी तरह दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मामला इंद्रानगर का है, जहां लंदन से लौटे सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। सौरभ को पहले नशीली दवा देकर बेहोश किया गया, फिर चाकू से शरीर के कई टुकड़े कर प्लास्टिक ड्रम में डाल दिए गए। शव ठिकाने लगाने के बाद मुस्कान और साहिल शिमला घूमने चले गए थे। 4 मार्च को वारदात को अंजाम देने के बाद मंगलवार को जब दोनों वापस लौटे, तो सौरभ के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और हत्या का खुलासा हो गया।

Advertisement

पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान वकीलों ने दोनों पर हमला कर दिया। पुलिस की भारी मौजूदगी के बावजूद प्रेमी साहिल को वकीलों की भीड़ से बचाया नहीं जा सका। उसकी पिटाई कर कपड़े तक फाड़ दिए गए। पुलिस ने किसी तरह दोनों को बचाकर कोर्ट से बाहर निकाला।

इस हत्याकांड से लोगों में आक्रोश है। मुस्कान के माता-पिता तक ने बेटी के लिए फांसी की मांग की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *