सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राजू श्रीवास्तव के बाद एक और कॉमेडियन की मौत, नहीं रहे पराग कंसारा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पॉपुलर कॉमेडियन रहे पराग कंसारा का निधन हो चुका है। पराग को द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पहले सीजन से पहचान मिली थी। पराग के निधन की खबर कॉमेडियन सुनील पाल ने दी है। सुनील पाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर पराग के निधन की दुखद खबर साझा की है। उन्होंने वीडियो में कहा, कॉमेडी की दुनिया से एक और दिल दहलाने वाली खबर आई है। हमारे लाफ्टर चैलेंज के छंठवें साथी पराग कंसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो हर बात को उल्टा सोच बोलकर हमें खूब हंसाते थे। पराग भाई अब दुनिया में नहीं हैं। क्या हो रहा है ये। आगे सुनील पाल ने कहा, कॉमेडी की दुनिया को पता नहीं किसकी नजर लग गई है। जो लोग सबको हंसाते हैं उनके और उनके परिवार के साथ ऐसा क्यों हो रहा है। कुछ दिन पहले राजू श्रीवास्तव जी को हमने खोया। उनका सदमा अब भी है। हमें यकीन नहीं होता। लोग उनकी बातें याद करके हंसते हैं, लेकिन फिजिकली वो हमारे बीच नहीं हैं। उनसे पहले भाबीजी घर पर हैं के दीपेश भान, बहुत कम उम्र में लोगों को हंसाते-हंसाते लोगों को रुला गए। अभी चार दिन पहले मेरे अच्छे दोस्त और कॉमेडियन जीतू गुप्ता के सुपुत्र का निधन हुआ था। कुछ दिन पहले हास्य कवि अशोक सुंदरानी जी चल बसे, अंनंत श्री जी चल बसे। कॉमेडी जगत में बहुत नुकसान हो रहा है। बता दें कि पराग कंसारा ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में पराग जीत तो नहीं सके, हालांकि उन्हें देशभर में खूब पसंद किया गया। इसके बाद पराग कॉमेडी का किंग शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। आपको बता दे की हाल ही में मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को निधन हो चुका है। जिम में वर्कआउट करते हुए अचानक गिरने के बाद राजू को एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कई दिनों के इलाज के बाद राजू ने दम तोड़ दिया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *