सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन ,लता के निधन के बाद शोक में डूबा देश

3 मिनट पढ़ें
लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन ,लता के निधन के बाद शोक में डूबा देश

लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन ,लता के निधन के बाद शोक में डूबा देश

Advertisement

लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन ,लता के निधन के बाद शोक में डूबा देश

देश के सर्वोच्च अलंकरण ‘भारत रत्न’ से सम्मानित मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. सरकार के सूत्रों ने बताया है कि इस दौरान राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा. लता मंगेशकर का आज सुबह निधन हो गया. वह 92 साल की थीं. पिछले एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती थीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है और ट्विटर पर लिखा है, “मैं शब्दों की पीड़ा से परे हूं. दयालु लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं. लता दीदी के जाने से देश में एक ऐसा खालीपन हुआ है, जिसे भरा नहीं जा सकता है. आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत क्षमता थी.” बता दें कि भारत रत्न से सम्मानित किसी भी शख्सियत के निधन को अपूर्णीय क्षति मानते हुए राजकीय शोक की घोषणा की जाती है. पहले इसकी घोषणा केवल केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति करते थे लेकिन अब राज्य सरकारें भी राजकीय शोक की घोषणा करती हैं.

Advertisement

कोविड होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं लता दीदी

स्वर कोकिला लता मंगेशकर पिछले करीब एक महीने से काफी बीमार चल रही थीं. इसी साल 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लता को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था. लता दीदी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें ICU में एडमिट किया था. तब से वह लगातार संघर्ष ही कर रही थीं.

जानकारी के मुताबिक, इलाज के दौरान बस 2 दिन के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था. फिर जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी फिर से लता को वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाया गया था. शनिवार (5 फरवरी) को अचानक लता मंगेशकर की तबीयत काफी अधिक बिगड़ गई थी, जिसके बाद परिवार से जुड़े सभी सदस्य अस्पताल पहुंच गए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *