सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

CM आवास पहुंचे लालू यादव, नीतीश कुमार से 30 मिनट तक ‘स्पेशल टॉक’, कुछ होने वाला है बड़ा?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

लालू यादव पहुंचे CM आवास, नीतीश कुमार से 30 मिनट तक ‘स्पेशल टॉक’, कुछ होने वाला है बड़ा?

लालू से पहले कई बार नीतीश कुमार भी आरजेडी सुप्रीमो से मिलने के लिए पहुंचे थे. आज जब खुद लालू सीएम आवास पहुंचे हैं तो सियासी गलियारे में हलचल हो रही है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आरजेडी सुप्रीमो से मिलने के लिए बार-बार दस सर्कुलर रोड जा रहे थे. गुरुवार (28 सितंबर) की सुबह खुद लालू यादव (Lalu Yadav) सीएम आवास पहुंच गए. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार से मिलकर बातचीत की. करीब 30 मिनट तक लालू यादव ने सीएम से बैठकर बात की है. बार-बार नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे रहे थे. अब लालू खुद मिलने पहुंच गए. ऐसे में अटकलों का बाजार भी गर्म है कि कहीं कुछ बड़ा तो नहीं होने वाला है?

बार-बार लालू-नीतीश की हो रही मुलाकात

आपको बता दें कि राबड़ी आवास पर लालू यादव से मिलने के लिए बार-बार नीतीश कुमार जा रहे हैं. बीते सोमवार (25 सितंबर) को भी राबड़ी आवास पर लालू यादव और नीतीश कुमार की मुलाकात हुई थी. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को गाड़ी में साथ लेकर राबड़ी आवास नीतीश कुमार पहुंचे थे. कहा जा रहा है कि इस दौरान राबड़ी आवास पर नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता, लोकसभा चुनाव 2024 और ‘इंडिया’ गठबंधन का दायरा बढ़ाने के संबंध में लालू यादव से बातचीत हुई थी. नीतीश ने लालू के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली थी.

Advertisement

सोमवार को हुई थी कैबिनेट की बैठक

दरअसल, नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई थी. अक्सर यह बैठक मंगलवार को होती है. सोमवार को जैसे ही कैबिनेट की बैठक होने वाली थी तो कयास लगाया जाने लगा कि क्या होने वाला है? हालांकि पत्रकारों के सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा भी था कि तेजस्वी को बाहर जाना है इसलिए उन्होंने कहा कि सोमवार को ही बैठक कर लेते हैं. इसके बाद नीतीश कुमार तेजस्वी संग सीधे राबड़ी आवास लालू यादव से मिलने पहुंच गए थे.

रविवार को भी नीतीश कुमार गए थे राबड़ी आवास

सोमवार से पहले भी रविवार (24 सितंबर) को भी नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे थे. जेडीयू प्रदेश कार्यालय से निकलकर लालू से मिलने गए थे. हालांकि लालू राजगीर भ्रमण के लिए निकल चुके थे. ऐसे में उनसे मुलाकात नहीं हुई थी. अब आज ऐसे में जब लालू खुद नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तो सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है. हालांकि महागठबंधन के नेता बार-बार कह रहे हैं कि सब कुछ ठीक है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *