सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

लालू यादव ने तैयार किया बिहार में सरकार बनाने का प्लान! आप भी समझें क्या है RJD का गणित

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

लालू यादव ने तैयार किया बिहार में सरकार बनाने का प्लान! आप भी समझें क्या है RJD का गणित

बिहार में नीतीश कुमार महाठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी से मिलकर सरकार बना सकते हैं. इस बीच लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने बड़ी बैठक बुलाई. इसमें पार्टी के सभी विधायक शामिल हुए.

बिहार में सियासी उठापटक की खबरों के बीच लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने शनिवार (27 जनवरी) को बड़ी बैठक बुलाई. इसमें पार्टी के सभी 79 विधायक मौजूद हैं.

इस बीच सूत्रों ने बताया कि आरजेडी नीतीश सरकार से समर्थन वापसी की चिट्ठी राजभवन को दे सकती है. साथ ही सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकती है. आरजेडी का कहना है कि वह राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में उसे सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए.

हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि आरजेडी नीतीश कुमार के अगले कदम को लेकर भी इंतजार कर रही है. बता दें कि आरजेडी और उसके सहयोगियों के पास फिलहाल बहुमत का आंकड़ा नहीं है. पार्टी ने जेडीयू के असंतुष्ट विधायकों से भी संपर्क साधा है.

Advertisement

मांझी से बीजेपी नेता की मुलाकात

सूत्रों का कहना है कि आरजेडी ने जीतन राम मांझी से संपर्क साधा है और उन्हें समर्थन के बदले सीएम बनने का ऑफर दिया. इन खबरों के बीच आज बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जीतन राम मांझी से मुलाकात की. इससे पहले गुरुवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने मांझी से मुलाकात की थी.

बिहार में सरकार बनाने के लिए किसी भी एक पार्टी को 122 विधायकों की जरूरत होती है. यहां फिलहाल सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी है. बीजेपी के 78, जेडीयू के 45 और हम के चार विधायक हैं. इन तीनों दलों के विधायकों की कुल संख्या 127 है. अगर जीतन राम मांझी की पार्टी आरजेडी का ऑफर मान लेती है तो नीतीश कुमार के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है.

वहीं आरजेडी खेमें में 115 विधायक हैं. आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, सीपीआई (एमएल) के 12, सीपीएम के 2, सीपीआई के दो और एआईएमआईएम के एक विधायक हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *