सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

लालू ने दिल्ली जाने से पहले कही बड़ी बात, विपक्षी एकता की तीसरी बैठक से पहले करना है ये काम

3 मिनट पढ़ें

दिल्ली जाने से पहले लालू ने कही बड़ी बात, विपक्षी एकता की तीसरी बैठक से पहले करना है ये काम

लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मंगलवार की शाम पटना से दिल्ली गए. एयरपोर्ट पर लालू यादव ने मीडिया को बयान दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ देश के कई विपक्षी दल एकजुट हैं. विपक्षी एकता की दो बैठक हो चुकी है और तीसरी बैठक मुंबई में होनी है लेकिन उससे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने चौंकाने वाली बात कही है. मंगलवार (1 अगस्त) को दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि विपक्षी एकता की बैठक मुंबई में होगी और उसमें हम लोग जाएंगे, लेकिन बैठक से पहले दिल्ली में हम सभी नेताओं से मिलेंगे. कुछ बातें करनी है इसलिए आज दिल्ली जा रहे हैं.

इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे. बताते चलें कि विपक्षी एकता की पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी. बैठक के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निकल गए थे. उस समय यह चर्चा बनी थी कि अरविंद केजरीवाल नाराज चल रहे हैं. वहीं दूसरी बैठक 18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी. इसमें विपक्षी एकता की मुहिम की नींव देने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवाददाता सम्मेलन में भाग नहीं लिए और तुरंत वहां से निकल दिए थे. यह मामला भी काफी चर्चा में रहा और कयास लगते रहे कि नीतीश कुमार नाराज चल रहे हैं.

पटना हाईकोर्ट के फैसले पर क्या बोले लालू?

वहीं दूसरी ओर मंगलवार को पटना हाईकोर्ट ने जाति आधारित गणना पर फैसला सुनाया. कहा कि बिहार में जाति गणना होगी. इस पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि यह गरीब और निचले तबके के लोगों के लिए खुशी की बात है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पहल पर जातीय गणना हो रही थी, लेकिन बीजेपी के लोगों ने बीच में कोर्ट का सहारा लिया लेकिन हाईकोर्ट ने अब हरी झंडी दे दी है. वहीं तेजस्वी यादव ने भी हाईकोर्ट के फैसले को जनता के हित का फैसला बताया.

आरजेडी सूत्रों के मुताबिक लैंड फॉर जॉब मामले में अदालत में सात अगस्त को होने वाली सुनवाई के लिए लालू और तेजस्वी दिल्ली गए हैं. बता दें कि हाल ही में ईडी ने इस केस में लालू परिवार की करीब छह करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *