सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Delhi Police Theft: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ऑफिस में लाखों की चोरी, हेड कॉन्स्टेबल खुर्शीद ही निकला चोर, 50 लाख रुपये और करोड़ों का सोना बरामद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Police Theft: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ऑफिस में लाखों की चोरी, हेड कॉन्स्टेबल खुर्शीद ही निकला चोर, 50 लाख रुपये और करोड़ों का सोना बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ऑफिस से लाखों रुपये और भारी मात्रा में सोना चोरी होने का खुलासा हुआ है। इस चोरी का आरोपी वही हेड कॉन्स्टेबल खुर्शीद है, जो पहले लोधी रोड के पुलिस मालखाने में तैनात था। खुर्शीद ने चोरी की साजिश पहले से रची थी और उसने मालखाने की तिजोरी की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी। इसी चाबी की मदद से उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने शनिवार को खुर्शीद को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 लाख रुपये नकद के साथ करोड़ों रुपये मूल्य का सोना भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि खुर्शीद की नौकरी पहले इसी मालखाने में थी, इसलिए उसे मालखाने का पूरा परिचय था। वह किसी काम के लिए आता-जाता था, जिससे कोई उसके ऊपर शक नहीं करता था।

Advertisement

चोरी की इस वारदात में खुर्शीद बिना किसी परेशानी के मालखाने में घुस गया और चोरी की। पुलिस अब उसकी पूछताछ कर रही है कि क्या उसने इससे पहले भी ऐसी कोई चोरी की है या किसी और के साथ मिलीभगत की है।

मालखाने में पुलिस द्वारा छापेमारी में जब्त किया गया सामान रखा जाता है। खुर्शीद की पुरानी नौकरी और जान-पहचान की वजह से वह आसानी से चोरी कर भागने में सफल रहा। यह मामला पुलिस विभाग के लिए शर्मिंदगी का विषय बना है, क्योंकि एक पुलिसकर्मी का इस तरह अपराध में लिप्त होना संगठन की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *