सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Box Office Collection Day 4: ‘लाल सिंह चड्ढा’ की कमाई ने वीकेंड पर पकड़ी रफ़्तार, चौथे दिन बढ़ा कलेक्शन

2 मिनट पढ़ें

बॉयकॉट के बवाल के बाद आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा‘ को क्रिटिक्स ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से कम रही जिसके बाद दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई। इसके बाद ऐसा लगा की अच्छी फिल्म होने के बाद भी ‘लाल सिंह चड्ढा‘ शायद कोई कमाल ना कर पाए। लेकिन फिल्म की कमाई में तीसरे दिन उछाल आया। रविवार के शुरुआती आंकड़ों को देखें तो ‘लाल सिंह चड्ढा‘ के लिए अच्छी खबर है। फिल्म को वीकेंड की छुट्टी का फायदा मिलता नजर रहा है। इसके बाद 15 अगस्त को भी छुट्टी है। ऐसे में आमिर खान से लेकर मेकर्स तक को इसके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी। आमिर खान की इस फिल्म ने ओपनिंग पर 11.7 करोड़, दूसरे दिन 7.26 करोड़, तीसरे दिन 9 करोड़ का बिजनेस किया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती रुझान हैं कि फिल्म चौथे दिन 10 करोड़ कमा सकती है। इस तरह 4 दिन में फिल्म का कलेक्शन 37.96 करोड़ हो जाने का अनुमान है। लेकिन आपको बता दे की ये अंतिम आंकड़े नहीं हैं। ऐसे में इनमें मामूली फेरबदल होने की पूरी संभावना है। 11 अगस्त को आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा‘ और अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन‘ रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में संघर्ष करती दिखी। आमिर खान ने 4 साल बाद ‘लाल सिंह चड्ढा‘ से सिनेमाघरों में वापसी की है। फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने आमिर की फिल्म के राइट्स 160 करोड़ में खरीद लिए हैं यानी फिल्म अपने बजट का काफी हिस्सा पहले ही निकाल चुकी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *