आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। अभिनेता की यह फिल्म देश में शुरुआत से ही लोगों का विरोध झेल रही है। रिलीज से पहले ही विवादों में रही इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। पहले दिन से ही देश में यह फिल्म काफी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। हालांकि, विदेश में इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ विदेशों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कमाई के मामले में आमिर की फिल्म ने विदेश में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘भूल भुलैया 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने 14 दिनों में भारत में 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने विदेशों में भी अच्छी कमाई की है। इतना ही नहीं, फिल्म विदेशों में इतनी लोकप्रियता हासिल कर रही है कि फिल्म ने विदेशों में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, आमिर की फिल्म अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं आमिर की फिल्म ने दुनियाभर में कितनी कमाई की है। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म ने 14 दिनों में देश में सिर्फ 58.11 करोड़ की कमाई की है, वहीं अब तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने विदेशों में 59 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने एक और कारनामा किया है। भारी विरोध के बावजूद फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है। आमिर की फिल्म ने दुनियाभर में 116 करोड़ रुपये की कमाई कर 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
Laal Singh Chaddha: विदेश में सुपरहिट रही ‘लाल सिंह चड्ढा’, 100 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री
लेखक: CPN News • अपडेट: 27 अगस्त 2022, 9:29 AM
2 मिनट पढ़ें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?
Aamir khan Akshay Bollywood Kareena Kapoor Khan Laal Singh Chaddha Laal Singh Chaddha box office Laal Singh Chaddha box office day 1 laal singh chaddha box office prediction laal singh chaddha budget Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan box office Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan box office prediction Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan day 1 Raksha Bandhan Raksha Bandhan box office Raksha Bandhan box office day 1 Raksha Bandhan box office prediction




आपकी राय