सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

कुलदीप ने अपनी बैटिंग को लेकर किया दावा, देखें रोहित ने क्यों कर दिया ट्रोल

2 मिनट पढ़ें

कुलदीप ने अपनी बैटिंग को लेकर किया दावा, देखें रोहित ने क्यों कर दिया ट्रोल

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को हाल ही में आईसीसी कैप दी गई. इस दौरान कुलदीप ने कैप को लेकर प्रतिक्रिया दी.

टीम इंडिया के खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूयॉर्क में है. भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आईसीसी की कैप दी गई. इस दौरान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव को ट्रोल कर दिया. कुलदीप ने आईसीसी की कैप लेते हुए कहा कि मैंने बॉलिंग और बैटिंग के साथ टीम इंडिया के लिए योगदान दिया. इसी पर रोहित ने उनसे पूछा कि बैटिंग में कब कमाल किया. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया है.

दरअसल आईसीसी ने कुलदीप और रोहित का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें कुलदीप कैप को लेकर बात करते हुए दिख रहे हैं. रोहित ने कुलदीप को वनडे कैप दी. कुलदीप ने कहा, ”मेरे पास ज्यादा कुछ कहने के लिए नहीं है. मेरे लिए पिछला सीजन बॉलिंग के साथ बैटिंग के लिए काफी अच्छा रहा था.” इस पर रोहित ने उनकी चुटकी ले ली. रोहित ने कहा, ”बैट? बैट के लिए अच्छा सीजन कैसे रहा. मैं टीम का कप्तान था और मुझे ही पता नहीं.”

कुलदीप को आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर की कैप दी गई. कुलदीप के साथ-साथ रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और सूर्यकुमार यादव को भी कैप मिली. ये सभी खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2024 के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं. भारत का पहला मैच आयरलैंड से है. यह मुकाबला 5 जून को खेला जाएगा.

टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और सिराज को मौका दिया है. इनके साथ-साथ ऋषभ पंत और संजू सैमसन को भी मौका दिया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *