Home दिल्ली-एनसीआर कुलदीप भाटी नें किया जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जैन का भव्य स्वागत

कुलदीप भाटी नें किया जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जैन का भव्य स्वागत

0
93
कुलदीप भाटी
कुलदीप भाटी नें किया जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जैन का भव्य स्वागत

कुलदीप भाटी नें किया जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जैन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राम नगर ब्लॉक के पुनः अध्यक्ष नियुक्त होने पर कुलदीप भाटी ने अपनी पूरी टीम के साथ जिला कार्यालय पर जा कर बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार जैन का बम पटाखें फोड़कर, फूलों की माला पहनाकर, उनका चित्र भेंट कर के जोरदार स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विधानसभा प्रभारी संजीव शर्मा किसान राम नगर ब्लॉक से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार, अजीत सिंह गामड़ी ,नत्थू सिंह नम्बरदार , चेतराम ढींगिया, देवेश कुमार पारस, जे पी गर्ग, पीताम्बर शर्मा, राजेश थानेदार, मंडलम अध्यक्ष राजवीर, योगेंद्र भाटी, सतवीर,जितेन्द्र रंगा,कालूराम शर्मा,राजेश,मनोज अधना,अजय शर्मा राजकुमार सहित कई ग्न्म्ने लोग मौजूद रहे।

कुलदीप भाटी ने राजकुमार जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे पुनः ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन का बहुत बहुत धन्यवाद और मैं राजकुमार जैन को यह विश्वास दिलाता हूं कि जो जिम्मेदारी उन्होंने मुझे दी है मैं उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा और राजकुमार जैन के नेतृत्व में राम नगर ब्लॉक में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर संभव कार्य करूंगा।

इस अवसर पर रोहताश नगर विधानसभा के प्रभारी संजीव शर्मा ने कहा कि कुलदीप भाटी को पुनः राम नगर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त होने पर बहुत बहुत बधाई और मैं उम्मीद करता हूं कि कुलदीप भाटी अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाएंगे और रामनगर ब्लॉक को रोहताश नगर विधानसभा का सबसे मजबूत ब्लॉक बनाने का प्रयास करेंगे। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि कुलदीप भाटी मेहनती कार्यकर्ता है और मुझे उम्मीद है वह अच्छा कार्य करेंगे। राजकुमार जैन ने आगे कहा कि कुलदीप भाटी की मेहनत व निष्ठा को देखते हुए ही उन्हें फिर से ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। स्वागत करने आए सभी लोगों का राजकुमार जैन ने दिल खोलकर स्वागत किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here