सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कुलदीप भाटी ने आप से नाता तोड़ कांग्रेस का थामा हाथ   

4 मिनट पढ़ें
Advertisement
कुलदीप भाटी ने आप से नाता तोड़ कांग्रेस का थामा हाथ   
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़  ) रोहताश नगर विधानसभा के जमीनी नेता कुलदीप भाटी, नें अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ते हुए कांग्रेस की सदस्यता ले ली | कुलदीप भाटी कुछ साल पहले  कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे | नगर निगम की टिकिट नहीं मिलने से वे आप पार्टी से नाराज चल रहे थे |
 उत्तर पूर्वी दिल्ली के दो दर्जन से भी अधिक आम आदमी पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों ने  कुलदीप भाटी के नेतृत्व में  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अरविन्दर सिंह लवली की मौजूदगी में आज सैंकड़ों समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। आप छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए प्रमुखम लोगो में दिवेश पारस ,महेंद्र कुमार ,सलीम भी शामिल हैं | इस मौके परम राजीव भवन में आयोजित एक सभा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक  मुकेश शर्मा,  भीष्म शर्मा,  विपिन शर्मा, निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर व पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित
मलिक आदि भी मौजूद थे।
ज्ञातव्य है कि श्री लवली ने दिल्ली के पार्टी छोड़ कर गए तमाम नेताओं स अपील की थी कि वो पुनः कांग्रेस परिवार में शामिल हों। उसी कड़ी में आज यह
कार्यक्रम हुआ, जो लगातार जारी रहेगा। मंच का संचालन कांग्रेस नेता दीपक वशिष्ठ ने किया। इस मौके पर ठाकुर जगतपाल, गुजर समाज के अध्यक्ष  जगबीर चौधरी,  सतपाल पहलवान, सुशील तिवारी आदि भी शामिल थे।
 श्री लवली ने इस मौके पर आम आदमी पार्टी से आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनो ही दलों ने दिल्ली को न केवल ठगा है बल्कि दिल्ली
के विकास में दोनो दलों की रुचि नही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आए दिन भाजपा व आप पार्टी के झगड़े से दिल्ली के विकास में न केवल रुकावट आई है बल्कि बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट भी रुके हुए है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा का एजेंडा केवल समाज में नफरत फैलाना है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार विकास कार्य न होने का ठीकरा भाजपा पर फोड़कर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है, जिसको दिल्ली की जनता सहन नही करेगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश है और कार्यकर्ता आम जनता के बीच पहुंच रहे हैं। श्री लवली ने शामिल होने वाले सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को तिरंगे पटके पहना कर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
 वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक  मुकेश शर्मा ने इस मौके पर कहा कि समस्त दिल्ली से 100 से ज्यादा दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़े व मौजूदा दोनो दलों के पदाधिकारी, पूर्व पार्षद व कुछ मौजूदा चुने हुए प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते है, जिनसे लगातार उस क्षेत्र के सम्मानित नेता उनके सम्पर्क में है। पार्टी जल्दबाजी में कोई कदम नही उठा रही है। पार्टी कार्यालय में आए दिन ऐसे लोगों व कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है, जो दल में शामिल होना चाहते है।
 भीष्म शर्मा व  विपिन शर्मा, दीपक वशिष्ठ, सतपाल पहलवान व सुशील तिवारी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर पूर्वी व पूर्वी दिल्ली कांग्रेसमय होनी शुरू हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता भाजपा व आप पार्टी के खतरे की घंटी है। उत्तर पूर्वी क्षेत्र के बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  जुबेर अहमद ने हृदय से सभी आगंतुकों का पार्टी में आने पर स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी मजबूत होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *