सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

कृष्णा नगर विधानसभा डॉ.हर्षवर्धन और वीरेन्द्र सचदेवा की जंग के बीच बाकी दावेदार हुए खामोश

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

कृष्णा नगर विधानसभा डॉ.हर्षवर्धन और वीरेन्द्र सचदेवा की जंग के बीच बाकी दावेदार हुए खामोश

* एक दर्जन दावेदार तलाशने लगे विकल्प

-अश्वनी भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली ,राजधानी दिल्ली में भले ही विधानसभा चुनावों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन भाजपा हो या आम आदमी पार्टी अथवा कांग्रेस तीनों ही दलों नें चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है और दावेदारों नें भी अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दी है | जातीय समीकरण साधने के साथ-साथ दावेदार पार्टी में भी मजबूती से अपने दावे पेश करने लगे हैं | आज हम पूर्वी दिल्ली की सबसे हॉट सीट बनने जा रही कृष्णा नगर की चर्चा करने जा रहे है | हॉट सीट इसे हमने इसलिए कहा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.हर्षवर्धन इस क्षेत्र में किसी स्टार से कम नहीं हैं और कृष्णानगर उनकी कर्मभूमि रही है विधानसभा के लगातार पांच चुनाव उन्होंने यहाँ से जीते है |

लोकसभा चुनाव भले ही उन्होंने चांदनी चौक से लड़े लेकिन उनका दिल कृष्णा नगर से अलग कभी नहीं हुआ | लिहाजा हमारी नजर में तो उनका चुनाव लड़ना यहाँ से तय है | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा भी मजबूती से इस सीट की ओर निहार रहे हैं हालांकि उनकी सीट पड़पड़ गंज पडती है लेकिन मनीष सिसोदिया के सामने लड़ने से वे बचना चाहते है | यदि पिछले कुछ महीनों की उनकी गतिविधयों पर नजर डालें तो उन्होंने कृष्णा नगर को ही अपनी और प्रदेश भाजपा की गतिविधियों का केंद्र बना रखा है |

रक्षाबन्धन का कार्यक्रम रहा हो या आज़ादी पर्व अथवा मोदी जी के मन की बात के कार्यक्रम में भागीदारी और तजा ताजा जोन चेयर मेन के लिए अपने विश्वस्त पार्षद संदीप कपूर की नामजदगी | ऐसे में दावेदारी के हिसाब से हो गई ना हॉट सीट | हमारा मानना है यह कसरत अपनी जगह है लेकिन चुनाव तो डॉ.हर्षवर्धन ही लड़ेगें | जहां तक अन्य दावेदारों का सवाल है पूर्व में चुनाव लड़े डॉ.अनिल गोयल , पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल विश्वास नगर के साथ-साथ यहाँ भी नजरे लगायें हैं | इनके अलावा भी कुछ दावेदार है लेकिन उनकी चर्चा शायद यहाँ करना उचित नहीं | और इन नामों के बीच किसी अन्य को गलतफहमी भी नहीं पालनी चाहिए हालांकि उनमें से कुछ हमारे मित्र भी हैं | आज बस इतना ही ….

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *