सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Kolkata Rape Case: ‘संजय रॉय ने ही रेप कर ट्रेनी डॉक्टर को…’, आरजी कर केस में CBI ने की चार्जशीट दाखिल, 200 लोगों के बयान दर्ज

2 मिनट पढ़ें
Kolkata Rape Case

Kolkata Rape Case: 'संजय रॉय ने ही रेप कर ट्रेनी डॉक्टर को...', आरजी कर केस में CBI ने की चार्जशीट दाखिल, 200 लोगों के बयान दर्ज

Advertisement

Kolkata RG Kar Rape Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में संजय रॉय को हत्या और रेप का मुख्य आरोपी बनाया गया है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक मामले में करीब 200 लोगों के बयानों को चार्जशीट में दर्ज किया गया है.

रेप और हत्या के इस मामले में बीते शनिवार (5 अक्टूबर) को जूनियर डॉक्टर्स आमरण अनशन पर बैठ गए थे. उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं कर रही है, जिसके बाद उन्हें अब इस आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है.

मांगे पूरी न होने को लेकर धरने पर बैठे थे डॉक्टर

जूनियर डॉक्टर ने धर्मतला में स्थित डोरीना क्रॉसिंग पर बीते शुक्रवार को बैठे थे. उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को वादे के अनुसार अपनी मांगे पूरे करने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया था. इसको लेकर एक कनिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी दी हुई समय सीमा के भीतर मांगे पूरी नहीं की है. इसलिए हम अपनी मांगे पूरी करने के लिए अनशन शुरू कर रहे हैं और इसमें ट्रांसपेरेंसी हो इसको लेकर उस मंच पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं, जहां पर उनके डॉ साथी अनशन करेंगे.

Advertisement

पश्चिम बंगाल सरकार पर लग रहे आरोप

इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी संजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया था. तो वहीं ममता बनर्जी सरकार इसमें बुरी तरह फंसते नजर आ रही है. भारतीय जनता पार्टी इसको लेकर ममता बनर्जी के ऊपर हमलावर हो रही है. इस केस के चलते पश्चिम बंगाल सरकार पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं, जैसे मामले को हल्का करना और साक्ष्य छुपाने का भी आरोप है. आलम तो यह रहा कि इस मामले को लेकर कई डॉक्टरों ने ड्यूटी पर जाना छोड़ दिया था, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद और स्थितियों को देखते हुए अब डॉक्टर ड्यूटी पर जाने लगे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *