सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पाकिस्तान से गौतम गंभीर के लिए ‘जानी दुश्मन’ ने भेजा संदेश, जानें टीम इंडिया का हेड कोच बनने पर क्या कहा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

Shahid Afridi reaction on Gautam Gambhir becoming head coach of Indian cricket team पाकिस्तान से गौतम गंभीर के लिए 'जानी दुश्मन' ने भेजा संदेश, जानें टीम इंडिया का हेड कोच बनने पर क्या कहा

पाकिस्तान से गौतम गंभीर के लिए ‘जानी दुश्मन’ ने भेजा संदेश, जानें टीम इंडिया का हेड कोच बनने पर क्या कहा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने पर प्रतिक्रिया दी है.

पूर्व दिग्गज ओपनर गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त किया है. गंभीर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से अपना कार्यभार संभालेंगे. गंभीर के हेड कोच बनने पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने प्रतिक्रिया दी है. यहां जानिए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने क्या कुछ कहा है.

Advertisement

2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे गौतम गंभीर अब भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की भूमिका में नजर आएंगे. गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से कई पूर्व क्रिकेटर बीसीसीआई के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस बीच शाहिद अफरीदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है.

बर्मिंघम में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स खेल रहे शाहिद अफरीदी से स्टार स्पोर्ट्स ने गौतम गंभीर के भारतीय टीम का हेड कोच बनने पर रिएक्शन लिया तो पूर्व पाक दिग्गज ने कहा, “मेरे हिसाब से उनके (गौतम गंभीर) लिए बड़ा मौका है. अब ये उनपर निर्भर करता है कि वो इस मौके को किस तरह से भुनाते हैं. कभी-कभार उनका इंटरव्यू सुनने को मिल जाता है. वो काफी सकारत्मक बातें करते हैं.”

क्रिकेट के मैदान पर होती थी अफरीदी और गंभीर के बीच जंग

भले ही अब शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर एकदूसरे को लेकर अच्छी अच्छी बाते करते हैं, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर इन दोनों के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिलती थी. 2007 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एक वनडे मैच में गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. मैच में गंभीर सिंगल लेने के लिए दौड़ रहे थे, तभी अफरीदी उनके रास्ते में आ गए. इसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी. बात इतनी बढ़ गई कि मैदान पर मौजूद अंपायर्स को दोनों को अलग करना पड़ा था. फिर 2009 में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. 2009 में एक वनडे मैच में भी गंभीर और अफरीदी के बीच तीखी बहस हुई. जब भी भारत-पाक का मैच होता था, अक्सर ये दोनों खिलाड़ी भिड़ जाते थें.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *