सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

KKR vs SRH Final: कोलकाता को जीत दिला सकता है गंभीर का ‘फॉर्मूला’, हैदराबाद के उड़ने वाले हैं होश!

2 मिनट पढ़ें
KKR vs SRH Final: कोलकाता को जीत दिला सकता है गंभीर का 'फॉर्मूला', हैदराबाद के उड़ने वाले हैं होश!

KKR vs SRH Final: कोलकाता को जीत दिला सकता है गंभीर का 'फॉर्मूला', हैदराबाद के उड़ने वाले हैं होश!

IPL 2024 Final SRH vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया. केकेआर इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी. इसके साथ ही उसने पहले क्वालीफायर में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई. अब केकेआर फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. केकेआर की जीत में गौतम गंभीर अहम भूमिका रही है. उनका एक फॉर्मूल टीम के लिए काफी मददगार हुआ है. गंभीर का यह फॉर्मूला फाइनल में भी कमाल दिखा सकता है.

कोलकाता की रणनीति में गंभीर की अहम भूमिका होती है. केकेआर ने इस सीजन में सुनील नारायण को ओपनिंग का मौका दिया और इसका टीम को काफी फायदा मिला. सुनील ने कई मैचों में विस्फोटक बैटिंग की और टीम की जीत में भूमिका निभाई. नारायण को गंभीर की वजह से ओपनिंग का मौका मिला. गंभीर का यह फॉर्मूल हिट रहा. सुनील ने 13 मैचों 482 रन बनाए. इस दौरान 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए. इसके साथ-साथ 16 विकेट भी झटके.

कोलकाता ने लीग मुकाबले में हैदराबाद को हरा दिया था. उसने यह मैच 4 रनों से जीत लिया था. इसके बाद उसने हैदराबाद को प्लेऑफ में भी पीट दिया. केकेआर ने पहले क्वालीफायर में 8 विकेट से जीत हासिल की थी. हैदराबाद की टीम इस हार के बाद दूसरे क्वालीफायर में पहुंची. यहां उसने राजस्थान को हराकर फाइनल में जगह बनाई और अब हैदराबाद और कोलकाता के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा.

बता दें कि केकेआर के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन सुनील नारायण ने ही बनाए हैं. वे 482 रन बना चुके हैं. फिलिप साल्ट ने भी अच्छा परफॉर्म किया है. साल्ट ने 12 मैचों में 435 रन बनाए हैं. उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं. अगर इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो विराट कोहली टॉप पर हैं. कोहली ने 15 मैचों में 741 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *