सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

KKR vs LSG: लखनऊ के डूबे करोड़ों रुपए! एक बार फिर फ्लॉप शाबित हुए दीपक हुड्डा

2 मिनट पढ़ें
KKR vs LSG: लखनऊ के डूबे करोड़ों रुपए! एक बार फिर फ्लॉप शाबित हुए दीपक हुड्डा

KKR vs LSG: लखनऊ के डूबे करोड़ों रुपए! एक बार फिर फ्लॉप शाबित हुए दीपक हुड्डा

KKR vs LSG: लखनऊ के डूबे करोड़ों रुपए! एक बार फिर फ्लॉप शाबित हुए दीपक हुड्डा

LSG vs KKR: आईपीएल 2024 में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो लगातार फिसड्डी साबित हो रहे हैं. इन्हीं में एक नाम दीपक हुड्डा का भी है, जो मौजूदा सीजन के 3 मैचों में केवल 44 रन बना पाए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में दीपक 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन बल्ले से कोई कमाल दिखाने से पहले ही वो 10 गेंद में केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दीपक हुड्डा को पिछले 2 सीजन से 5.75 करोड़ रुपये की राशि अदा की जा रही है, लेकिन हुड्डा की खराब फॉर्म को LSG के लिए करोड़ों रुपयों की बर्बादी कहना गलत नहीं होगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में हुड्डा 5वें ही ओवर में ही बल्लेबाजी के लिए मैदान में आ गए थे. उनके पास सब्र के साथ बड़ी पारी खेलने के लिए पूरा समय था, लेकिन हुड्डा के कारण LSG का मिडिल ऑर्डर कमजोर पड़ रहा है. मिचेल स्टार्क की गेंद पर रमनदीप सिंह ने हुड्डा का बेहतरीन अंदाज में कैच पकड़ कर उन्हें पवेलयन भेजा था. हुड्डा के लिए आईपीएल 2023 भी बिल्कुल अच्छा नहीं गुजरा था. उन्होंने पिछले सीजन 12 मैचों में मात्र 84 रन बनाए थे.

दीपक हुड्डा ने 2022 में लगाया था आखिरी अर्धशतक

दीपक हुड्डा की खराब फॉर्म का आलम यह है कि उनका आखिरी अर्धशतक 2022 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आया था. हुड्डा ने उस समय 39 गेंद में 59 रन की पारी खेली थी. उसके बाद 15 पारियां बीत चुकी हैं, लेकिन हुड्डा के बल्ले से कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है. पिछली 15 पारियों में उनका सर्वाधिक स्कोर 45 रन रहा है और ये भी 2022 में ही आया था. आईपीएल में पिछले 15 मैचों में केवल 128 रन बनाना उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के मिडिल ऑर्डर के लिए कमजोर कड़ी साबित कर रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *