सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बचपन की तस्वीरें शेयर कर खुशी कपूर ने Janhvi Kapoor को बर्थडे किया विश, बहन को बताया अपना सबसे बड़ा ‘चियर लीडर’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बचपन की तस्वीरें शेयर कर खुशी कपूर ने Janhvi Kapoor को बर्थडे किया विश, बहन को बताया अपना सबसे बड़ा ‘चियर लीडर’

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज 27 साल की हो गई हैं. इस मौके पर उनकी छोटी बहन और एक्ट्रेस खुशी कपूर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है.

दिवंगत श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की यंग टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. जाह्नवी ने अपने अब तक के करियर में कईं शानदार फिल्में की हैं और अपनी अदाकारी का लोहा भी मनवाया है. वहीं आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनकी छोटी बहन ख़ुशी कपूर उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है.

खुशी ने जाह्नवी को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

जाह्नवी कपूर के बर्थडे पर उनकी छोटी बहन और द आर्चीज एक्ट्रेस खुशी कपूर ने खास अंदाज में विश किया. खुशी ने बहन जाह्नवी संग अपनी बचपन की प्यारी तस्वीर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है. एक फोटो में छोटी सी जाह्नवी अपनी नन्ही बहन खुशी को गोद में लिए हुए दिख रही हैं. इस तस्वीर के साथ खुशी ने बहन पर प्यार लुटाते हुए लिखा, “मेरी फेवरेट ह्यूमन को हैप्ली बर्थडे, आपको सबसे ज्यादा प्यार जाह्नवी कपूर,”.

Advertisement

वहीं दूसरी तस्वीर में जाह्नवी अपनी लिटिल सिस्टर खुशी के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं. बचपन की अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए खुशी ने बहन के नाम दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है. खुशी ने जाह्नवी पर प्यार बरसाते हुए उन्हें अपना “सबसे बड़ी चीयरलीडर” और “सबसे बड़ा सिरदर्द” बताया.

जाह्नवी-ख़ुशी वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इनके पास कईं एक्साइटिंग प्रोजेक्ट्स हैं. वे जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस को शरण शर्मा के निर्देशन में राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा जा सकेगा. इसके अलावा, जाह्नवी देशभक्ति थ्रिलर ‘उलझ’ में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं. जाह्नवी कपूर मोस्ट अवेटेड फिल्म देवारा में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ नजर आएंगीं. इस फिल्म से वे तेलुगु में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं.

वहीं, ख़ुशी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने पिछले साल जोया अख्तर की म्यूजिकल कॉमेडी ‘द आर्चीज़’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. वह कथित तौर पर अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयारी कर रही हैं, जो कि शौना गौतम द्वारा निर्देशित इब्राहिम अली खान के साथ एक अनाम रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *