सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

अक्षरा सिंह पर बोले खेसारी लाल यादव- ‘हमने बर्बाद किया तो फिर आबाद किसने किया?’

3 मिनट पढ़ें

अक्षरा सिंह पर बोले खेसारी लाल यादव- ‘हमने बर्बाद किया तो फिर आबाद किसने किया?’

खेसारी लाल यादव हाल ही में एक पॉडकास्ट शो में आए. इस दौरान उन्होंने अक्षरा सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर बड़े ही तल्ख अंदाज में जवाब दिया.

भोजपुरी सिनेमा आज की तारीख में छोटा नाम नहीं है. भोजपुरी सितारों से लेकर उनकी फिल्में, गाने लोग खूब पसंद करते हैं. बहुत से भोजपुरी गाने तो विदेशों में भी पसंद किए जाते हैं. भोजपुरी के कुछ हिट सितारों में एक नाम खेसारी लाल यादव का भी है. खेसारी लाल अपनी फिल्में और गानों के लिए बड़े मशहूर हैं.

खेसारी लाल हाल ही में शुभांकर मिश्रा के साथ उनके पॉडकास्ट शो में नजर आए. इस दौरान अभिनेता से कई सवाल-जवाब हुए . वहीं खेसारी लाल और अक्षरा के रिश्तों के साथ-साथ एक्ट्रेस द्वारा उनपर लगाए आरोप का भी मुद्दा उठाया गया. चलिए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा.

अक्षरा सिंह के आरोप पर क्या बोले खेसारी लाल

सवाल- अक्षरा सिंह ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री मर्दों की इंडस्ट्री है, यहां पर अगर आप अलग हो जाते हैं तो ये सारे बड़े कलाकार आपके साथ काम करने से मना कर देते हैं. मेरे पास काम नहीं है और मैं सिंगर मजबूरी में बनी क्योंकि इन सबने आपस में तय करके मेरा बायकॉट कर दिया. मुझे मजबूरी में गाना गाना शुरू करना और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाना शुरू करना पड़ा, ताकि मेरा घर-परिवार चल सके. उन्होंने भोजपुरी के सभी मेल एक्टर्स पर इस बात का आरोप लगाया है.

जवाब- इसपर खेसारी लाल यादव ने कहा, ‘अगर वह यहां तक पहुंचीं हैं तो फिर इसमें मर्दों का कोई हाथ नहीं है क्या. अगर उन्होंने ऐसा कहा है कि मर्दों ने कैरियर चौपट कर दिया तो जितना करियर है उसे बनाया किसने? ये सवाल भी उनसे कभी पूछिएगा. तो मर्दों का योदगान है कि नहीं. आप हमारे योगदान को भूल जाते हैं. हम आपको अगर 25 बार मदद किए होंगे तो वह याद नहीं रहेगा और यहां बायकॉट कोई किसी को नहीं करता है’.

खेसारी ने जवाब में आगे कहा, ‘अगर किसी से किसी की लड़ाई होती है, तो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स तक सब जग जाहिर हो जाता है. जब आपकी मोहब्बत जग जाहिर है तो लड़ाइयां कहां छिप पाएंगी. जब लड़ाइयां जग जाहिर होंगी तो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर खुद ही बायकॉट कर देते हैं, क्योंकि वो उनकी मानसिकता में आ जाता है.’

खैसारी ने आगे कहा- ऐसा नहीं है कि खेसारी लाल यादव ने मना कर दिया. खेसारी लाल और किसी बड़े सितारे के पास इतना समय नहीं है कि वह किसी को बायकॉट करें. अगर आप यह कह रहे हैं कि इन्होंने हमे बर्बाद कर दिया तो अभी तक जो आप आबाद हुए उसमें किसका कितना योगदान रहा. ये भी तो बताइए’.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *